टनकपुर बनबसा पहुंचे सैकड़ों नेपालियों ने किया नेपाल सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन
(बनबसा) लाॅकडाउन के चलते भारत के विभिन्न शहरों में फंसे नेपाली नागरिक भी अपने वतन को लौट रहे हैं। इसके लिए उन्हें चम्पावत जिले की सीमा पर स्थित बनबसा आना पड़ रहा है। इससे पहले जगबूढ़ा पुल पर उनकी स्क्रीनिंग हो रही है। गुरुवार को बनबसा पुल के समीप एकत्र हुए करीब ढाई-तीन सौ नेपाली नागरिकों ने उन्हें अपने...
उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग, कारोबारियों और कार्मिकों को राहत
कोरोना संकट काल में लॉकडाउन से परेशानहाल प्रदेश के पर्यटन उद्योग, इससे जुड़े कारोबारियों और कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। मंत्रिमंडल ने तय किया कि पर्यटन महकमे और अन्य विभागों में पर्यटन व्यवसाय में पंजीकृत एक लाख से ज्यादा इकाइयों में कार्यरत 2.15 लाख और ऑटो, ई-रिक्शा में पंजीकृत 27 हजार कर्मचारियों समेत कुल 2.43 लाख...
रुद्रप्रयागः सौगात भरा रहा डीएम के लिए गुरुवार का दिन
ठेठ गढ़वाली अंदाज से पहचान बनाए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को गुरुवार का दिन दोगुनी खुशियां लेकर आया। पहली खुशी उन्हें सुबह उठकर अपनी शादी की सालगिरह का मिला। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों के संदेशों का तांता लगा रहा, जबकि दोपहर बाद उनके चाहने वालों को उनके स्थानान्तरण की सूचना मिली तो उन्होंने डीएम को फोन...
उत्तराखंड में 16 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
शासन ने गुरुवार को 16 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसके साथ ही सचिवालय सेवा से जुड़े एक अधिकारी की जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन किया गया है।
सरकार ने बहुचर्चित आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश से अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण तथा अध्यक्ष ब्रिज रोपवेज टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) का चार्ज वापस...
घरेलू उड़ानों के लिए तीन माह होंगी नई किराया दरें : नागरिक उड्डयन मंत्री
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कोरोना वायरस के कारण जारी हवाई लॉकडाउन को लेकर कहा है कि जिस तरह से इसे लागू करना महत्वपूर्ण था, अब इसे खोलने का समय आ गया है।
घरेलू उड़ान को लेकर मंत्री ने कहा कि मेट्रो टू मेट्रो शहरों में कुछ नियम होंगे, मेट्रो टू नॉन मेट्रो शहर के लिए अलग...
नई टिहरी के घनसाली व जाखणीधार छह कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप
(नई टिहरी) भिलंगना व जाखणीधार ब्लाक में छह लोगों के कोरोना पाजिटिव पाये जाने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा है। रेंडमली सैंपलिंग के चलते यह केस सामने आये हैं। सैंपलिंग की गति बढ़ने से और अधिक केस सामने आने की संभावना है। कोरोना के केस सामने आने से घनसाली व जाखणीधार क्षेत्र के लोगों में भय का...
हवाईयात्रा के नए नियम: ऑनलाइन चेक-इन करने वाले यात्रियों को मिलेगी उड़ान की मंजूरी, यहां पढ़ें
देशभर में लॉकडाउन के चलते विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों को सुविधा प्रदान करते हुए सरकार ने बुधवार को घरेलू हवाईयात्रा को अनुमति प्रदान कर दी। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है।
निर्देश के अनुसार घरेलू यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को निषेध गतिविधियों से बाहर किया गया है। हवाई अड्डा व यात्रियों...
तमिलनाडु से अपने खर्चे पर बस लेकर ऋषिकेश पहुंचे 28 प्रवासी
तमिलनाडु के चेन्नई में होटल व्यवसाय से जुड़े 28 प्रवासियों के ऋषिकेश पहुंचने पर प्रशासन ने मुनि की रेती स्थित एक स्कूल में उनके ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।
मुनी की रेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि यह सभी 28 प्रवासी उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं और बुधवार की रात लगभग बारह बजे चेन्नई...
एक जून से चलाई जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी , उत्तराखंड के लिये चलेंगी यह ट्रेन
रेलवे ने एक जून से चलाई जाने वाली 200 ट्रेनों की सूची बुधवार को जारी कर दी। साथ ही यात्रा के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। ट्रेनों में एसी और नॉन एसी दोनों कोच होंगे। ट्रेन के टिकटों की बुकिंग आज से (21 मई) आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू होगी। उत्तराखंड के लिये इस क्रम में देहरादून से भी...
बनबसा में प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं नेपाली नागरिक
टनकपुर (चंपावत), विभिन्न प्रदेशों से जिले में प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य प्रांतों से आने नेपाली भी बनबसा पहुंच कर स्थानीय प्रशासन की मुसीबतें बढ़ा रहे हैं। सीमा सील होने के चलते वह अपने देश नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को उन्हें ठहराने और भोजन की व्यवस्था करने...



























































