Page 332

उत्तरकाशी : चीन सीमा पर सैन्य हलचल तेज, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने किया निरीक्षण

वायुसेना
चीन से सैन्य और राजनयिक संबंधों में जमी बर्फ के बीच उत्तराखंड से सटी भारत-चीन सीमा पर सैन्य हलचल तेज हो गई है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने सीमा पर रक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा 345 किलोमीटर है। यहां वायुसेना, आईटीबीपी और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। पिछले दो सप्ताह में सीमा पर सटे इलाकों में सेना की गतिविधियों...

सेना का जांच में फर्जी निकला​ शोपियां एनकाउंटर

शोपियां
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के अमशीपोरा में 18 जुलाई को हुई मुठभेड़ को सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में गलत ठहराया गया है। सेना को ‘प्रथम दृष्टया’ साक्ष्य मिले हैं कि जवानों ने शोपियां ‘फर्जी मुठभेड़’ में अफस्पा के तहत मिली शक्तियों का उल्लंघन किया। इसके अलावा सेना प्रमुख और सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों का भी उल्लंघन हुआ है। सेना ने...

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गिनाईं 3.5 साल की उपलब्धियां, कहा- सरकार ने 85% वायदे पूरे किये

त्रिवेंद्र
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी अगुवाई वाली राज्य सरकार ने सत्ता में 3.5 साल पूरे कर लिए हैं। सरकार ने अपने चुनावी वायदों में से 80-85 प्रतिशत पूरे कर दिए हैं। भ्रष्टाचार के प्रति पूरी तरह से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपनी...

बहुचर्चित एनएच घोटाले के सभी मामलों की सुनवाई अब एक साथ 28 अक्टूबर को

प्रदेश के बहुचर्चित करीब 500 करोड़ के एनएच-74 मुआवजा घोटाले के सभी करीब एक दर्जन मामलों की सुनवाई अब एक साथ होगी। बुधवार एवं गुरुवार को इन मामलों की सुनवाई के बाद सभी मामलों की एक साथ सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की तिथि नियत कर दी गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने बताया कि मामले में भारतीय...

एलओसी पर पहुंचे नरवणे, अग्रिम चौकियां भी देखीं

एमएम नरवणे 
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तनाव बढ़ने के बाद से पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन करने की घटनाएं बढ़ने से देश की पश्चिमी सीमा पर भी हालात ठीक नहीं हैं। इसीलिए भारतीय थलसेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे गुरुवार को ​श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर के दौरे पर पहुंचे और ​राज्य में बलों और सुरक्षा स्थिति की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। - लद्दाख सीमा पर चीन...

उत्तराखंडः कैबिनेट बैठक में कई फैसलों पर मुहर, एक दिन का हो सकता है विधानसभा सत्र

विधानसभा
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज यहां हुई कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को पारित कर दिया गया। हालांकि कैबिनेट में चर्चा के लिए कुल 32 प्रस्ताव रखे गए लेकिन एक प्रस्ताव को वापस ले लिया गया और एक के लिए कैबिनेट की उप समिति बना दी गई। बैठक में जिन प्रस्तावों को मंजूरी मिली, उनमें ...

भारतीय सेना ने खोजा आधा दर्जन पहाड़ों पर पानी

भारतीय सेना
पूर्वी लद्दाख की सीमा पर मई से जारी तनाव जल्द खत्म होता नहीं दिख रहा है। चीन के साथ तनाव की वजह से सीमा पर हजारों की संख्या में सैनिक तैनात हैं और पूरी सर्दी उनकी तैनाती रह सकती है। इसीलिए भारतीय सेना इस पहाड़ी रेगिस्तान में पानी की स्थायी व्यवस्था कर रही है ताकि लम्बी तैनाती के दौरान पेयजल संकट का...

सेना ने उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर बढ़ाई चौकसी, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

उत्तरकाशी
चीन के साथ तानातनी के बीच उत्तरकाशी से लगी चीन सीमा पर भी भारतीय सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। इसके लिए बॉर्डर पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की जा रही है। सीमा पर अतिरिक्त 400 जवानों की आमद हो चुकी है। इन दिनाें सामरिक दृष्टि अति महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा भारतीय सेना का ट्रांजिट कैंप बना हुआ...

उत्तराखंड की जनता के लिए ‘अपणि सरकार’ पोर्टल बनाने के निर्देश

अपणि सरकार
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता के लिए ‘अपणि सरकार’ पोर्टल बनाने के निर्देश दिए हैं। अब सभी ई-डिस्ट्रक्ट की सेवाएं ‘अपणि सरकार’ पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पोर्टल आईटीडीए एवं एनआईसी के सहयोग से विकसित किया जाएगा। सचिवालय में सेवा का अधिकार एवं ई-डिस्ट्रिक पोर्टल की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को...

एम्स के हेलीपैड से एयर एंबुलेंस के उड़ान को हरी झंडी

हेलीपैड
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)  में बनाए गए हेलीपैड से एयर एंबुलेंस के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। डीजीसीए से रेग्युलर हवाई ऑपरेशन के लिए अनुमति मिल गई है। अब एम्स हेलीपैड पर देश के किसी भी हिस्से से आने वाली हेलीसेवा की लैंडिंग संभव हो सकेगी। एम्स ऋषिकेश देश का पहला ऐसा चिकित्सा संस्थान है, जिसमें एयर...