प्रदेश के सभी जिला विकास प्राधिकरण स्थगित किए हैंः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया है कि राज्य के केवल पर्वतीय जनपदों ही नहीं, बल्कि सभी जनपदों में जिला विकास प्राधिकरणों को स्थगित किया गया है। उधर, अभी यह साफ नहीं है कि पूर्व से संचालित नैनीताल झील परिक्षेत्र विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण सरीखे प्राधिकरण सक्रिय रहेंगे अथवा नहीं। इस बारे में अभी अधिकारियों के पास भी...
मौसम की बेरुखी से शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों पर संशय के बादल
औली में फरवरी के आखिरी सप्ताह में शीतकालीन नेशनल गेम्स प्रस्तावित हैं। मगर मौसम की बेरुखी से खेलों के आयोजन पर संशय के बादल मंडराने लगे है। आयोजन समिति और पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारी भी औली में खेलों के आयोजन को लेकर मौसम की मेहरबानी पर निर्भर होने की बात कह रहे हैं।
औली में पर्याप्त बर्फबारी न होने से...
टिहरी: कार दुर्घटना में पांच की मौत
ऋषिकेश -बदरीनाथ राजमार्ग पर सौडपाणी के समीप स्विफ्ट कार के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगो की मृत्यु हो गई। कार श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही थी। मृतकों में एक होमगार्ड भी शामिल है। यह हादसा रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सौडपाणी के निकट हुआ। कार बेकाबू होकर करीब दौ सौ मीटर गहरी खाई में गिर...
उत्तराखंड में 8 फरवरी से खुलेंगे कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूल
उत्तराखंड में 08 फरवरी से कक्षा छह से 12 तक के सभी स्कूल खुलेंगे। इसके साथ ही राज्य में सिंगल यूज हर प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। सरकार अब प्रदेश में शराब के दुकानें दो साल के आवंटन के साथ इ-टेंडरिंग की व्यवस्था को लाई है। वहीं मनरेगा में राज्य सरकार की ओर से 50 दिन...
पर्यटकों के लिए 1 फरवरी से खुलेगा एफआरआई
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) आमजन और पर्यटकों के लिए 1 फरवरी से खुलेगा। प्रतिदिन 150 पर्यटकों और 100 व्यक्तिों को भ्रमण करने की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए सभी को ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी होगा।
यह संस्थान वानिकी शिक्षा एवं शोध का उत्कृष्ट और विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है। साल भर पर्यटक यहां भ्रमण करने के लिए...
उत्तराखंड में विपक्ष: एक तरफ पूरी कांग्रेस, दूसरी तरफ हरीश रावत
उत्तराखंड में भाजपा सरकार के विरोध में एक तरफ पूरी कांग्रेस जुटी है, तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अकेले ही मोर्चा खोले हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का चिर परिचित अंदाज एक बार फिर बेहद सक्रियता के साथ दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार के विरोध में हरीश रावत कभी गंगा में डुबकी लगा...
राकेश टिकैत की आत्महत्या की धमकी और आंसुओं से बदल गया गाजीपुर का नजारा
दो महीने से ज्यादा समय से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में गुरुवार देर रात उस समय नया मोड़ आ गया जब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भावुक होते हुए आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। उसके बाद किसानों को गाजीपुर बॉर्डर से हटाने का मन बना चुके पुलिस प्रशासन के...
देहरादून के दून अस्पताल में 1 फरवरी से शुरू होगी नॉन सर्जिकल आईपीडी
कोरोना महामारी का प्रसार कम होने के बाद दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में सामान्य मरीजों के लिए सभी सेवाएं पुन: बहाल की जा रही हैं। इसी क्रम में अब 01 फरवरी से आईपीडी खोलने की तैयारी है। प्रथम चरण में सिर्फ नॉन सर्जिकल आईपीडी ही संचालित की जाएगी, जिनमें मेडिसिन, स्किन, बाल रोग, मनोरोग आदि शामिल है। इसके बाद...
खंडहर में तब्दील होता जोशीमठ महिला चिकित्सालय
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते जोशीमठ में लाखों की लागत से बना महिला चिकित्सालय खंडहर में तब्दील होने लगा है। लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जोशीमठ में महिला चिकित्सालय का निर्माण करवाया गया था। जिसके बाद वर्ष 1991 में आये भूकम्प के दौरान यहां निर्मित अन्य तीन भवन...
विकास प्राधिकरणः चुनावी आहट ने खोला राहत का रास्ता
विधानसभा चुनाव 2022 की तेज होती आहट ने जिला विकास प्राधिकरणों पर लोगों के लिए राहत का रास्ता खोल दिया है। सरकार पर्वतीय जिलों में जिला विकास प्राधिकरणों को स्थगित करने आदेश जारी करने जा रही है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के ऐलान के बाद पर्वतीय जिलों के लोगों के चेहरों पर मुस्कान तैर गई है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों...



























































