कोविड टीका लगवाने के लिए सर बडियार के बुजुर्गों को नापनी पड़ रही 10 किमी. की दूरी
पुरोला विकासखंड के सर-बडियार क्षेत्र में अभी तक स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। लिहाजा सर-बडियार क्षेत्र के 8 गांवों के बुजुर्गों को कोविड टीकाकरण के लिए करीब 9 से 10 किमी पैदल जान जोखिम में डालकर सरनौल पहुंचना पड़ रहा है तब जाकर उन्हें टीका लग पा रहा है। सरकार भले ही सूबे में विकास...
चारों ओर छाई है धुंध, आंखों में हो रही जलन
शहर के आस-पास जंगल आग से धधक रहे हैं। जंगलों की आग से पूरे क्षेत्र में धुंध फैली हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आंखों में जलन व पानी आने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं वन विभाग का कहना है कि जंगलों की आग पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रैकी...
महाकुंभ में श्रद्धालुओं को उन्हीं की भाषा में मिलेगा हर जवाब
महाकुंभ मेले के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेला प्रशासन ने हरिद्वार सीमा से लेकर मेला क्षेत्र में ऐसे एक्सपर्ट की तैनाती की है, जिन्हें हिंदी, अंग्रेजी के साथ दूसरी भाषाओं का भी ज्ञान है।
मेला आईजी संजय गुंज्याल के मुताबिक अन्य मेलों में इस बात की शिकायत आती...
कुंभ सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, गाइडलाइन का शत प्रतिशत करना होगा पालन
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुंभ मेले में सभी लोगों को आने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि साधु संतों और श्रद्धालुओं के स्नान से लेकर हर तरह की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सभी को कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करना होगा।
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में पत्रकारों...
अपर मेलाधिकारी के साथ बैरागी संतों ने की हाथापाई
कुंभ मेलेे में वैष्णव अखाड़ों के क्षेत्र बैरागी कैंप में अव्यवस्थाओं से नाराज बैरागी संतो ने अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों को भी संतों ने नहीं छोड़ा।
इधर, निर्मोही अखाड़े में अपर मेला अधिकारी के साथ हुई मारपीट की निंदा की और घटना की जांच के लिए एक समिति बनाने की बात कही है...
परियों को देखने खैट पर्वत पहुंचा असम का युवक निराश
असम का 21 वर्षीय युवक परियों को देखने टिहरी के खैट पर्वत तक आ पहुंचा। यहां के मंदिर में रात बिताने के बाद परियां न दिखने पर निराश होकर दूसरों की मदद से वापस घर लौटा। यह युवक यूट्यूब पर खैट पर्वत पर परियों का निवास होने की कहानी देखकर असम से यहां पहुंचा था।
-यूट्यूब पर खैट पर्वत पर...
मां गंगा की पूजा के साथ हरिद्वार में महाकुंभ का आगाज
हरिद्वार में आज से महाकुंभ का आगाज हो गया है। मेलाधिकारी दीपक रावत, कुम्भ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने गुरुवार को हरकी पैड़ी में महाकुम्भ के सफल आयोजन के लिये मां गंगा, नौ ग्रहों एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मेलाधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मां मंशादेवी, मां चण्डीदेवी की पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा...
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को कैंसर, अनुपम खेर ने ट्वीट कर बताया
चंडीगढ़ की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री किरण खेर को ब्लड कैंसर हो गया है। वह उपचाराधीन हैं। इस बारे में गुरुवार को उनके पति एवं फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके जानकारी दी। किरण खेर पिछले लंबे समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर हैं। लॉकडाउन के समय में भी वह चंडीगढ़ में कम ही दिखाई दी। पिछले दिनों...
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने की घोषणा पर सरकार का यू-टर्न, पुरानी दरें ही लागू रहेंगी
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने की घोषणा पर केंद्र सरकार ने एक ही दिन में यू-टर्न ले लिया है। बुधवार को घोषित हुई इस योजना को गुरुवार को ही वापस ले लिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि इस घोषणा को वापस लेने के साथ पुरानी दरें...
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र गर्खाल जीएसआई के नए महानिदेशक
कुमाऊं विश्वविद्यालय के मुख्यालय स्थित डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र राजेंद्र सिंह गर्खाल को जीएसआई यानी भारतीय भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के खान मंत्रालय ने राष्ट्रपति की अनुशंसा पर गर्खाल को तत्काल जीएसआई के महानिदेशक के पद का कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि गर्खाल उत्तराखंड के...



























































