नैनीताल के तीन विद्यालय डे स्कॉलर्स के लिए बंद
कोरोना की दूसरी लहर के भयावह होने के मद्देनजर सेंट मेरीज कॉन्वेंट, सेंट जोसफ कॉलेज और ऑल सेंट्स कॉलेज को अगले आदेशों तक डे स्कॉलर्स के लिए बंद कर दिया गया है। इन विद्यालयों ने अभिभावकों को भेजे संदेश में कहा है कि नैनीताल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से छठी से...
देवस्थानम बोर्ड से मुक्त होंगे 51 मंदिर, मुख्यमंत्री की घोषणा
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर सप्तसरोवर मार्ग रानी गली स्थित अखंड परम धाम आश्रम में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में शामिल किए गए 51 मंदिरों को बोर्ड से मुक्त कर दिया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड के बारे में भी पुनर्विचार...
जोशीमठ आपदा के दो माह बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी
चमोली जिले के तपोवन-रैंणी आपदा क्षेत्र में आपदा के दो माह बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने आपदा प्रभावित क्षेत्र से एक और टनल से एक शव बरामद किया है।
इस तरह आपदा में लापता चल रहे लोगों में अब तक 78 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं जबकि...
प्रतिभा का कमालः रिंगाल से बना रहे विभिन्न प्रकार के शो पीस
पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभावान युवा अपने हुनर से रिंगाल से विभिन्न प्रकार के शो पीस बना कर अपनी आजीविका को मजबूत कर रहे हैं। ऐसे ही एक युवा पीपलकोटी क्षेत्र के किरूली निवासी होरी लाल बंडवाल हैं, जो रिंगाल से विभिन्न प्रकार के शो पीस बनाकर अपनी आजीविका चलाने के साथ ही क्षेत्र की महिलाओं...
हाई कोर्ट ने नदी व नालों की भूमि पर प्लाटिंग पर रोक लगाई
हाई कोर्ट ने नदी, नालों और बंजर भूमि पर प्लाटिंग करने के मामले में एक याचिका पर सुनवाई के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण व जिलाधिकारी को नदी नालों की भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने जिलाधिकारी देहरादून को जिन क्षेत्रों में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा...
कुंभ मेले के चलते गढ़वाल विवि ने की परीक्षाएं स्थगित
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने हरिद्वार में चल रहें कुंभ मेले को देखते हुए वर्ष 2020-21 मुख्य तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
- कोविड-19 संक्रमण के देखते हुए लिया फैसला
गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरूण रावत ने बताया कि गढ़वाल विवि के वर्ष 2020-2021 मुख्य तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सभी कक्षाओं के सभी...
मुख्य सचिव ने पदमुक्त दर्जाधारियों के सरकारी सुविधा के उपयोग पर विभागों को दिए निर्देश
शासन ने त्रिवेंद्र राज में तैनात सभी दर्जाधारियों को पदमुक्त करने के बावजूद सरकारी वाहनों, गनर के साथ अन्य सुविधा के इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से दो दिन के अंदर मंत्रिपरिषद अनुभाग को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत...
आग बुझाने के इंतज़ाम नाकाफी, बरसें बादल, तो बने बात
उत्तराखंड के जंगल इन दिनों धूं-धूं कर जल रहे हैं। वन विभाग के इंतजाम पुराने ढर्रे पर ही हैं। ये जरूर है कि उत्तराखंड सरकार के अनुरोध पर वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर आग पर काबू पाने के अभियान के हिस्से बन गए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं और वन मंत्री डॉ. हरक...
कुंभ मेला पुलिस ने रचा इतिहास, बनाया रिकॉर्ड
दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटी कुंभ मेला पुलिस ने बुधवार को रिकार्ड बनाया। पांच हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों ने मास्क की शेप में खड़े होकर मानव मास्क के जरिये पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि पुलिस कुंभ मेला सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह दृढ़संकल्पित है। इस दौरान आईजी...
सीडीएस ने माना- चीन के पास भारत पर साइबर हमले करने की क्षमता
सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत ने बुधवार को एक कार्यक्रम में माना कि चीन के पास भारत पर साइबर हमले शुरू करने की क्षमता है। चीन केवल तकनीकी रूप से साइबर अटैक में हमसे आगे है, अन्य डोमेन में नहीं। इसका भी कारण है कि उन्होंने प्रौद्योगिकी में बहुत निवेश किया था और हम धीमे थे। अब हम...


























































