चारों ओर छाई है धुंध, आंखों में हो रही जलन

0
580
धुंध

शहर के आस-पास जंगल आग से धधक रहे हैं। जंगलों की आग से पूरे क्षेत्र में धुंध फैली हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आंखों में जलन व पानी आने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं वन विभाग का कहना है कि जंगलों की आग पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रैकी भी की जा रही है।

-पौड़ी शहर क्षेत्र के आस-पास जंगलों में लगी है आग  
पिछले वर्ष नवंबर माह से जंगल आग से धधक रहे हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले नवंबर माह से अब तक जंगलों में आग की 97 घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में 217 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। जंगलों की आग से लाखों की वन संपदा भी खाक हुई है। इन दिनों भी पौड़ी शहर के चारों ओर जंगल आग से धधक रहे हैं। जंगलों की आग का धुआं शहर क्षेत्र में भी फैल रहा है।
स्थानीय निवासी अनिल कुमार, सुरेश चंद्र बड़थ्वाल आदि ने कहा कि धुएं से आखों में जलन व आखों से पानी आने की समस्या हो रही है। इसके अलावा बुजुर्ग दमे के मरीजों को भी धुएं से खासी परेशानी हो रही है। वहीं गढ़वाल डीएफओ केएस रावत का कहना है कि वनों की आग पर नियंत्रण के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

क्या करें आखों की हिफाजत के लिए

-धुएं से आंखों में जलन होने पर आंखों को मलें नहीं।

-बार-बार आंखों को पानी से धोएं
-धुएं से बचने के लिए चश्मों का प्रयोग करें।