शादी में शामिल हो सकेंगे केवल 200 लोग, जारी हुई नई एसओपी
प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए, शादियों में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या फिर निर्धारित कर दी गई है। शासन ने अब कंटेनमेंट जोन से बाहर होने वाली शादियों में अधिकतम दो सौ लोगों के शामिल होने की सीमा निर्धारित कर दी है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश...
अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर टिम्मरसैंण महादेव पहुंच रहे श्रद्धालु
बाबा अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर तीर्थ यात्री अब उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली की नीति घाटी में स्थित टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा कर रहे हैं। सात अप्रैल से शुरू यह यात्रा 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।
सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ ब्लॉक की नीति घाटी के अंतिम गांव से करीब एक किमी पहले टिम्मरसैंण में पहाड़ी पर स्थित गुफा...
हरकी पैड़ी के ठीक ऊपर दिखा अद्भुत नजारा
धर्मनगरी हरिद्वार में आज सुबह से आस्था का सैलाब उमड़ा। हरकी पैड़ी पर सुबह से ही महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान में अखाड़ों के साधु-संतों ने गंगा स्नान किया। इसी बीच दोपहर को हरकी पैड़ी के ठीक ऊपर आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली। सूर्य के पास बड़ा गोला दिखाई दिया। ये गोलार्द्ध इंद्रधनुष कुंभ कलश...
ऋषिकेश में पहुंची 2000 कोविड वैक्सीन, वैक्सिनेशन के लिए भीड़
देशभर में तेजी के साथ फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर सभी राज्य फिर से सतर्क और सतर्क हो गए हैं। इसकी क्रम में ऋषिकेश सोमवार से दोबारा वैक्सिनेशन का क्रम शुरू कर दिया गया है। यहां पर 16 जनवरी से वैक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है लेकिन बीते शनिवार को यहां पर कोविड वैक्सीन खत्म हो गयी थी। इसलिए वैक्सीन...
सल्ट उपचुनावः इधर तीरथ-कौशिक तो उधर हरदा की प्रतिष्ठा दांव पर
अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के चलते 17 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने 2022 के मुख्य चुनाव से पहले हो रहे इस उपचुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यह उपचुनाव दोनों ही दल सेमीफाइनल की तरह ले रहे हैं। जाहिर तौर पर जीत-हार मनोवैज्ञानिक दबाव और मनोबल को तय करेगी।
-2022...
कुंभः स्वास्थ्य विभाग को 180 डॉक्टर्स कम मिले
हरिद्वार कुंभ मेले के बीच कोरोना के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। मेला स्वास्थ्य विभाग ने 500 चिकित्सकों की मांग की थी। मेला स्वास्थ्य विभाग को अभी तक 320 डॉक्टर ही मिल पाए हैं। ऐसे में हरिद्वार कुंभ मेले में लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की जांच और कोरोना गाइडलाइन...
कोरोना से डरना और लड़ना दोनों जरूरी
कोरोना घातक है, पता है। कोरोना जानलेवा है, पता है। कोरोना पास-पास रहने से फैलता है, यह भी पता है। कोरोना की कोई दवा नहीं जो फौरन फायदा पहुँचाए, पता है। कोरोना से बचाव मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही है,यह भी पता है! हर बार कोरोना नए-नए रूप में हमारे शरीर पर अटैक करता है, पता है। कहीं कोई...
उत्तराखंड में ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई जारी रहेगाी
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफ लाइन जारी रहेगी। प्रयोगात्मक विषय की पढ़ाई संस्थान में और अन्य विषय की पढ़ाई घरों पर ऑनलाइन होगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रमुख सचिव को शीघ्र निर्देश जारी करने के आदेश दिए...
बेटियों के नाम से होगी घर की पहचान
जनपद पौड़ी में इस माह के अंत तक 15 हजार घरों पर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जाएगी। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि बेटियां हमारी आन, बान व शान हैं। इनके सम्मान में किसी तरह की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जिले के समस्त विकास खंडों में...
नाइट कर्फ्यू पर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नगर निगम क्षेत्र में शनिवार रात से नाइट कर्फ्यू को लेकर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक नगर निगम देहरादून तथा छावनी परिषद गढ़ी कैंट क्लिमेंट टाउन में रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान चिकित्सा व...



























































