90 दिन के पेरोल पर रिहा होंगे राज्य के जेलों में निरुद्ध कैदी
वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी गंभीर लहर को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय के गत सात मई को पारित आदेशों के अनुक्रम में उत्तराखंड की हाई पावर कमेटी ने राज्य के कारागारों में निरुद्ध कैदियों को पुनः 90 दिन के पैरोल पर रिहा करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश विशेषतः उन कैदियों पर लागू होंगे, जिन्हें पिछले वर्ष कोविड-19...
मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग न्यास में 18 से 45 वर्ष के लोगों के टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्याय पंचायत स्तर तक टीकाकरण अभियान की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद भी नियमों का पालन करना...
बेकाबू कोरोना: उत्तराखंड में एक सप्ताह के लिए लगा कोरोना कर्फ्यू
तीरथ सरकार ने उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर आगामी 11 मई से लेकर 18 मई तक (एक सप्ताह का) के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान शराब और बार की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। सरकार ने लोगों से हालात को देखते हुए शादी समारोह को फिलहाल स्थगित करने की अपील की है।
कैबिनेट मंत्री...
निजमूला घाटी आखिर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, बांटी दवा
चमोली जिले के निजमूला घाटी के गांवों में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। गांवों से चिकित्सालय की दूरी अधिक होने और कोविड की पाबंदियों के चलते ग्रामीण अस्तपाल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
चमोली जिले की निजमूला घाटी के ईराणा, पाणा, गाड़ी, सैंजी, ब्यारा, गौंणा गांवों में इन दिनों ग्रामीण बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान ईराणी...
उत्तराखंड में 10 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण
उत्तराखंड में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 10 मई से टीकाकरण आरंभ होगा। राज्य को कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस से मिल गई है।
-राज्य को मिली एक लाख 'कोविशील्ड' की खुराक
सचिव अमित नेगी ने बताया शनिवार को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज इंडिगो एयरलाइन...
वैक्सीनेशन में लाएं और तेजी: सीएम तीरथ सिंह रावत
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना बचाव के लिए प्रदेश में वैक्सीनैशन में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड डेथ को रोकने पर विशेष ध्यान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिए टीकाकरण भी जल्द शुरू किया जाए। इसके लिए पहली खेप उत्तराखंड आज पहुंच...
उत्तराखंड को 183 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई,फिर भी लोग परेशान
उत्तराखंड राज्य को केन्द्र सरकार के सहयोग से अब 183 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई मिलती रहेगी। राज्य में संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक 40 लाख के करीब सैंपलिंग की जा चुकी है। वहीं राज्य में वैक्सीन की पहली डोज 17 लाख और दूसरी डोज पांच लाख प्रदेशवासियों को दी जा चुकी है।
जहां एक तरफ सरकार राज्य...
गले में खराश व वायरल फीवर को हल्के में लेना हो सकता है घातक : रवि कांत
यदि आपको बुखार और गले में खराश की शिकायत है तो सतर्क हो जाएं। इस तरह के लक्षणों को वायरल फीवर समझकर इसे हल्के में लेना आपके लिए घातक हो सकता है। यह कोरोना संक्रमण के प्रमुख लक्षणों में शामिल है। ऐसे में आपको तत्काल बिना विलंब किए कोविड जांच कराने की आवश्यकता है।
गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान...
विधायक धामी को पुत्रीशोक, मख्यमंत्री, प्रीतम ने जताया शोक
पिथौरागढ़ के धारचूला विधायक हरीश धामी की बेटी पूजा धामी (25) की शुक्रवार को दून अस्पताल में मृत्यु हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अन्य ने शोक व्यक्त किया है।
पूजा विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें...
जज्बे को सलामः खाना भी और ड्यूटी भी, पूरी मुस्तैदी के साथ
कोरोना संक्रमण के चलते जहां एक ओर लाॅक डाउन के कारण सभी दुकाने बंद है। लोगों अपने घरों में रह कर संक्रमण से बचाव कर रहे है। वहीं, पुलिस के जवान इस लाॅक डाउन में बिना किसी खौफ के अपनी ड्यूटी पर जुटे है। यहां तक कि घर से लाया हुआ खाना भी सड़क के किनारे खड़े-खडे़ खा रहे...



























































