Page 237

शासन ने बड़ासी पुल एप्रोच मामले में तीन इंजीनियरों को किया निलंबित

पुल
उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को थानो रोड निर्मित बड़ासी पुल की एप्रोच रोड टूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने थानो रोड पर निर्मित बड़ासी पुल की एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए...

कोई संवैधानिक संकट नहीं, मुख्यमंत्री चुनाव लड़ेंगे: कौशिक

कौशिक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष के मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर भ्रम में कोई दम नहीं है मुख्यमंत्री चुनाव लड़ेंगे। भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को एक जारी बयान में कहा कि विपक्ष बौखला कर गलत बयानबाजी कर रहा है। इसमें कोई तकनीकी पेंच नहीं है। 164 के तहत राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता...

एम्स ऋषिकेश में कोरोना का एंटीबाॅडी काॅकटेल से इलाज संभव

कोरोना
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में अब एंटीबाॅडी काॅकटेल थैरेपी’ से भी कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है।  इस प्रक्रिया से मरीज का इलाज करने में मात्र एक घंटे का समय लगता है। विभिन्न राज्यों के 6 मरीज यहां इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। यह जानकारी एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने दी। उन्होंने बताया कि ...

सीबीएसई-आईसीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा की मूल्यांकन पद्धति को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

सीबीएसई
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने बोर्ड द्वारा छात्रों के मूल्यांकन संबंधी स्कीम को मंजूर कर लिया। सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने कहा कि जो बच्चे 12वीं क्लास में शमिल होने थे, वे एनडीए और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होंगे। क्या सिर्फ 12वीं की परीक्षा ही कोरोना के खतरे का कारण बन सकती है, दूसरी नहीं तो फिर 12वीं परीक्षा को रद्द करने...

मौसम की मार: छह दिन से बंद है हेलंग-उर्गम मोटरमार्ग

चमोली
चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ के दूरस्थ क्षेत्र उर्गम घाटी को जोड़ने वाला मोटरमार्ग चार स्थानों पर मलबा आने से छह दिन से अवरुद्ध है। एक स्थान पर 30 मीटर सड़क  ध्वस्त हो चुकी है। पैदल आवाजाही का भी कोई साधन नहीं है। ग्रामीण  रोजमर्रा के कार्यों के लिए हेलंग मुख्य मार्ग तक भी नहीं पहुंच पा रहे...

कोरोनाकाल में बढ़ते अपराध: राज्य की मातृशक्ति पर छाया कोरोना का साया

रेप
कोरोना ने दुनिया के साथ साथ भारत को भी पूरी तरह हिला कर रख दिया है। लाखों परिवार कोरोना की मार से टूटें हैं और जीवन का कोई ऐसा पहलू नहीं है जो कोरोना के घावों से अछूता रहा हो। एक साल से ज्यादा से जारी कोरोना की मार के ने दीवन के हर पहलू पर चोट की है...

श्रीनगर विधानसभा की 205 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे सार्वजनिक पुस्तकालय: धन सिंह रावत

डा. धन सिंह रावत
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए नई घोषणा की है। उन्होंने कहा कि  श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की सभी 205 ग्राम पंचायतों में सार्वजानिक पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। इन पुस्तकालयों में वह सभी पुस्तकें होगी जो विद्यार्थियों से लेकर आम जनमानस के लिए भी लाभकारी होंगी। सभी पुस्तकालयों की स्थापना तीन माह के...

आयुर्वेद चिकित्सक अब मरीजों के लिए लिख सकेंगे एलोपैथिक दवा, आईएमए नाराज

डॉक्टरों
आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों को एलोपैथी दवा लिखने का अधिकार दिए जाने का ऐलान किया है। मंत्री के इस बयान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मिक्सोपैथी को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में इमरजेंसी के समय आयुष डॉक्टर एलोपैथिक दवा लिख...

कुंभ में फर्जी कोरोना जांच मामले में लालचंदानी लैब ने दायर की याचिका

कुंभ
हरिद्वार कुंभ के फर्जी कोरोना जांच के मामले में आरोपित लालचंदानी लैब ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर की है। इसमें मुकदमा निरस्त कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई है। इससे पहले आरोपित मैक्स को-ऑपरेटिव सर्विसेज कंपनी भी हाई कोर्ट की शरण ले चुकी है। लालचंदानी लैब निदेशक मंडल ने याचिका में कहा है कि उनकी...

रुड़की का केरोसिन फैन विदेशों में बढ़ा रहा देश की शान

रुड़की
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अंग्रेजी शासनकाल से अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली शिक्षानगरी रुड़की वर्तमान में भी अपनी प्राचीन पहचान को कायम रखने में सफल है। इन दिनों केरोसिन फैन को लेकर रुड़की आम लोगों के बीच चर्चा में है। यहां के अरशद मूमान ने 200 साल पुराने पंखे को रेनोवेट कर नया रूप दिया है। भाप से चलने...