भारत-चीन सीमा के पास बीआरओ ने पांच दिन में बनाया डबल वेली ब्रिज
भारत-चीन सीमा के पास 150 गांंव को जोड़ने वाला 170 फिट लंबा पिथौरागढ़-धारचुला के कुलागाड़ स्थित डबल वेली ब्रिज आज यातायात के लिए खोल दिया गया है। बीआरओ के प्रयासों से यह पुल मात्र पांच दिन में तैयार किया गया है।
धारचूला में बीते 08 जुलाई की रात को कुलागाड नाले में बादल फटने के कारण कुलागाड़ नाले में अचानक...
उत्तराखंड: आईएएस अफसरों के विभागों में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अफसरों में बंपर फेरबदल किया है। डॉ. आर राजेश कुमार देहरादून के नए जिलाधिकारी और बृजेश कुमार संत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। सोमवार देर रात सीएम पुष्कर धामी की मंजूरी के बाद सचिव (कार्मिक) अरविंद सिंह ह्यांकी ने यह आदेश किए हैं। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से कृषि एवं कृषक हटाकर अब वित्त...
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों पर फिल्म मेकर्स फिदा
कोरोना संकट में पटरी से उतरा पर्यटन और फिल्म उद्योग को गति मिलने लगी है। उत्तराखंड के पर्यटक स्थल टूरिस्ट से गुलजार हो रहे हैं। फिल्मकार भी शूटिंग के लिए खासी रुचि दिखा रहे हैं। अपनी थ्रिलर फिल्म ब्लर की शूटिंग के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू नैनीताल पहुंच चुकी हैं। वह उत्तराखंड में डेढ़-दो माह अपनी यूनिट के साथ...
हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करते हरियाणा के नौ युवक गिरफ्तार
डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशों के बाद धार्मिक स्थलों पर मर्यादा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग कर रहे नौ लोगों को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है। साथ ही गंगा...
उत्तराखंड में आफत बनी बारिश, राज्य भर में परेशान लोग
उत्तराखंड में फिर प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा है। बरसात और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तरकाशी जिले में रविवार देर रात बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। टिहरी जिले के मेड गांव में भी बादलों ने कहर बरपाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्राकृतिक आपदा पर दुख जताते हुए...
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू 27 जुलाई तक बढ़ा, खुलेंगे सिनेमा हॉल
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू 27 जुलाई तक कुछ छूट के साथ एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। राज्य के लोगों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव सहित सभी जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। हवाई मार्ग से दोनों टीका लगवा चुके लोगों को राज्य में प्रवेश की छूट दी गई है। इसके साथ ही...
उत्तराखंडः गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, कई दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा
भारी बारिश और बादल फटने से उत्तरकाशी जिले में कई गांवों में तबाही आ गई है। वहीं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है। हाईवे के बंद होने से उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष सहित परीक्षा देने जा रहे दर्जनों छात्र धरासू में फंसे गए हैं।
अतिवृष्टि से जिले में डाबर कोट में भूस्खलन होने...
मुख्यमंत्री का केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित करेंगे विरोध
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार केदारनाथ के दौरे पर आ रहे हैं। वह केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दूसरी ओर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का विरोध करने की चेतावनी दी है।
तीर्थ पुरोहित समाज ने कहा कि मुख्यमंत्री...
उत्तरकाशी में दो जगहों पर फटा बादल, तीन की मौत, एक लापता
जनपद उत्तरकाशी में रविवार शाम से शुरू हुई बारिश रात होते-होते मुसीबत बन गई है। रविवार की रात निरकोट और कंकराणी क्षेत्र में बादल फटा। निराकोट क्षेत्र से जलजला मांडो गांव पहुंचा, जहां तीन जिंदगियां दफन हो गईं। एसडीआरएफ और पुलिस की खोज बचाव टीम ने सोमवार तड़के उनके शव बरामद किए हैं।
उत्तरकाशी के लोगों के लिए बीती रात भारी...
गोपेश्वर में बाल मित्र पुलिस थाने का संचालन शुरू
चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर थाने में शिकायत दर्ज करने को लेकर महिला और बच्चों का दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां पुलिस विभाग की ओर महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए महिला हेल्प डेस्क और बाल मित्र पुलिस थाने का संचालन शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान ने बताया कि कई बार महिला और बाल अपराधों...



























































