74 वर्ष बाद बलबला की पहाड़ियों पर पर्वतारोहण के लिए निकला आईटीबीपी का दल
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की प्रथम वाहनी का पर्वतारोहण दल शुक्रवार को भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में स्थित बलबला की पहाड़ियों पर आरोहण के लिये रवाना हो गया। शुक्रवार को आईटीबीपी के डीआईजी अर्पणा कुमार ने जोशीमठ से 46 सदस्यीय दल को माणा पास सीमा क्षेत्र के लिये रवाना किया। आईटीबीपी के अधिकारियों के अनुसार 74 वर्ष बाद...
बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाएगी सरकार
उत्तराखंड सरकार ने उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से ''पूर्वी पाकिस्तान'' शब्द हटाने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में भी लाया जाएगा। इसके साथ ही शक्ति फार्म को उप तहसील बनाने की घोषणा की है। राज्य में शीघ्र ही 40 हजार स्वयं सहायता समूहों की पैकेज की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर...
नेपियर घास उगाने की डीएम इवा ने किसानों को दी सलाह
जिला मुख्यालय के नजदीकी बुडोगी व जड़धार गांव पहुंचकर जिला अधिकारी इवा श्रीवास्तव ने काश्तकारों से सीधा संवाद कर उन्हें नेपियर घास उगाने की सलाह दी और कहा कि इससे काश्तकारों की आर्थिकी मजबूत होगी। काश्तकारों की जरुरतों को देखते हुए जिले के सभी नौ ब्लॉकों में एक-एक हेक्टेयर भूमि पर नेपियर घास लगाने का लक्ष्य कृषि विभाग को...
किसानों से औद्यानिक उत्पादों को सीधे खरीदेगी सरकार : सुबोध उनियाल
कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग मंत्री सुबोध उनियाल ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति की तरह उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद को भी किसानों से सीधे औद्यानिक उत्पादों के खरीद की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की आय को दोगुनी करने की है। इस दिशा में केन्द्र सरकार के नए कृषि कानून किसानों के...
एसडीआरएफ की टीम ने पेश की मानवता की मिसाल
एसडीआरएफ की टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कोलतार में लिपटे एक गाय के बछड़े की मदद की। शिवनंदी के पास एक बछड़ा कोलतार से सना हुआ था, जिससे वह हिल-डुल भी नहीं पा रहा था। ऐसे में टीम की ओर से उसके शरीर से कोलतार को हटाया गया, जिसके बाद बछड़ा हिलने-डुलने लगा। टीम की इस...
जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा में चेन लिंक फेंसिंग तकनीक कारगर
जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा में चेन लिंक फेंसिंग तकनीक कारगर साबित हो रही है। चमोली जिले में कृषि विभाग की ओर से नवाचार गतिविधियों के तहत चेन लिंक फेंसिंग को पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रयोग किया गया। इसके अब अच्छे परिणाम सामने आने लगे है।
जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाकर किसानों को हर साल लाखों का...
आशीष चौहान ने संभाला पिथौरागढ़ डीएम का चार्ज
आईएएस आशीष चौहान ने आज पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। चौहान ने मुख कोषागार में स्थित द्वितालक का निरीक्षण कर चार्ज लिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यालय सभाकक्ष में विभिन्न प्रेस प्रतिनिधियों के साथ भेंट...
अब भूकंप से एलर्ट रहें एक एप के जरिये!!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन “ उत्तराखंड भूकंप अलर्ट” ऐप का शुभारम्भ किया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के सौजन्य से बनाये गये इस ऐप के माध्यम से भूकम्प से पूर्व चेतावनी मिलेगी।
उत्तराखंड यह ऐप बनाने वाला पहला राज्य है। इससे जन सुरक्षा में मदद मिलेगी। इस...
कांग्रेस की नजर जिताऊ उम्मीदवारों पर
कांग्रेस के मंथन शिविर में हिस्सा ले रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को कहा कि आमराय से अगले साल होने वाले चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस उत्तराखंडियत को बचाने के लिए महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी। जिताऊ उम्मीदवारों के अलावा महिलाओं को भी टिकट दिया जाएगा।
उन्होंने...
देव स्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहित करेंगे आमरण अनशन
केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने अब देव स्थानम बोर्ड के विरोध में आमरण अनशन करने की चेतवानी दी है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही बोर्ड को भंग नहीं करती है तो इसी सप्ताह से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
मंगलवार को केदारनाथ धाम में देव स्थानम बोर्ड के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए तीर्थ पुरोहितों...



























































