2022 विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू

0
346
भाजपा

भाजपा ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। विधानसभा में दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट, अनिल गोयल अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभाओं के दौरे में विधानसभा में प्रवास करने वाले पदाधिकारी दो प्रकार की बैठकें लेंगे। इसमें प्रथम सत्र की बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, विभागों के संयोजक, सह संयोजक, प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक एवं मंडल स्तर से ऊपर के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों, विधानसभा में रहने वाले विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष , मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखो, विधानसभा में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करना सुनिश्चित किया गया है।

पदाधिकारियों के दौरों में पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं सांगठनिक कार्यों की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है। इनमें प्रमुख रूप से मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल स्तर तक गठन पर चर्चा, शक्ति केंद्र संयोजकों, पालकों की सक्रियता व बूथ सत्यापन ,बूथ पर होने वाले अन्य कार्यों, पन्ना प्रमुखों व पन्ना प्रमुखों की टोली सहित आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।