2017 तक राज्य को 100 प्रतिशत विद्युतिकृत
ऊर्जा विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह ग्राम जहाँ अभी तक विद्युत नहीं पहुंची है, उन ग्रामों को वर्ष 2017 तक विद्युतिकृत करना है। इसके लिये अन्य स्रोतों का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में हमें आत्मनिर्भर होना है। साथ ही विद्युत चोरी को...
अखरोट की खेती के लिये 2 माॅडल फार्म विकसित किये जायें: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास में उद्यान एवं ऊर्जा विभागों की समीक्षा बैठक ली। उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में अखरोट की अत्याधिक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में कागजी अखरोट को प्रोत्साहन दिया जाए। इसके लिये 2 माॅडल फार्म...
सीबीआई की ना से रसकूदारों को राहत मिलने के आसार
सीबीआइ का इन्कार राहत दे सकता है उन ऊचे औहदेवालों को जिनकी कलम से करडों के भुगतान हुए हैं घोटाले में। लंबे समय बाद भी सीबीआइ के इस मामले में खास संज्ञान न लेने से इस बात की आशंका बढ़ गई है कि मामले में नया मोड़ आ सकता है। सरकार सीबीसीआइडी का फैसला भी ले सकती है। अफसरों...
फेरों से पहले हेलीकॉप्टर से जाकर इम्तिहान दिया इस दुल्हन ने
देहरादून के नवविवाहित जोड़े की शादी मिसाल बन गई। राजधानी की युवती ने शादी के सात फेरे लिए और बाकी की रस्म से पहले कॅरियर बनाने की परीक्षा देने के लिए नैनीताल पहुंच गई। जाते समय हेलीकॉप्टर से 400 किमी की दूरी तय कर लौटे व शेष रस्म अदा कर शादी के बंधन में बंध गए।
देहरादून निवासी मनीष उपाध्याय...
कैंब्रिज सी साख होगी अल्मोड़ा की आवासीय विश्वविद्यालय
अल्मोड़ा, लंबे अर्से से आवासीय विश्वविद्यालय की चली आ रही दरकार को आखिरकार पंख लग ही गए। कोसी स्थित पं.गोबिंद बल्लभ पर्यावरण संस्थान पहुंचे राज्यपाल डा.केके पॉल ने आवासीय विश्वविद्यालय का लोगो जारी करते हुए इसका शुभारंभ कर दिया।
उन्होंने कहा कैंब्रिज के छात्रों को नौकरी तलाशने की जरूरत नहीं होती। क्योंकि उस पर कैंब्रिज का ठप्पा होता है। आवासीय...
जमीन मिलने पर मिनी एफटीआई बनाया जाएगा: धन सिंह रावत
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धन सिंह रावत रविवार को फिल्म फेस्टिवल कौतिक में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं में करीब 96 फिल्में बनाई गई हैं। फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित फिल्म बनाने का आग्रह किया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर जमीन मिल जाती है तो...
सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने की जरुरत
पौराणिक द्वारिका का स्याल्दे-बिखौती कौतिक, द्वाराहाट सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाता है। मेले को और अधिक विस्तार देने तथा भागीदारी करने वाले धड़ों व आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल कायम करने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। ताकि कौतिक को उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान के रूप में भव्य रूप दिया जा सके।
यह बात एतिहासिक...
योग और आयुर्वेद सीखने पोलेंड पहुंचा उत्तराखंड
पोलेंड का ओपोले प्रांत व उत्तराखंड योग व आयुर्वेद के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। दोनों ही प्रान्तीय सरकारों में इस पर सहमति बन गई है। पोलेंड के विदेश मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त होते ही उत्तराखंड सरकार व पोलेंड के ओपोले प्रान्त की सरकार के बीच स्टेट टू स्टेट समझौते...
अवैध जीव तस्करी के अारोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
जानवरों की तस्करी रोकने के लिये बनी स्पेशल टास्क फोर्स को एक बड़ी कामयाबी तब मिली जब टीम ने त्यागी रोड से एक अभियुक्त रघुबीर सिंह बिष्ट, को दो भालू की पित्त तथा एक हिरन का सींग के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार रघुबीर ने पूछताछ पर बताया गया कि थराली जनपद-चमोली के किसी व्यक्ति ने उसे बेचने को दिया था...
हरिद्वार के आश्रम और धार्मिक स्थल होंगे कर मुक्त
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निरंजनी अखाड़े में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि संतुलित एवं पारदर्शी विकास के साथ ही दूर दराज़ एवं पिछड़े क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार हटयोग की साधना करेगी। सम्पूर्ण उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त करना राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा...
























































