“गाडू घड़ी” के साथ शुरु हो गई बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी
शनिवार से भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की परम्परा का श्री गणेश हो गया है। सदियों पुरानी गाडू घडी परम्परा के तहत आज टिहरी राज़ परिवार की महिलाओं और अन्य महिलाओं द्वारा हाथों से निकाले तिलों के तेल को घड़ों में भरकर बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। इसी तेल से 6 मई सुबह 4:15 बजे को कपाट खुलने के...
दून का युवक मलेशिया में फंसा,सरकार से मदद की गुहार
पाक में कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि उत्तराखंड के एक युवक के मलेशिया में फंसे होने का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों ने इस मामले में उत्तराखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई। युवक के मलेशिया में फंसे होने से परिजन काफी परेशान हैं।
गौरतलब है कि दून के...
अब नैनीताल की सारी जानकारी एक क्लिक दूर
जिला प्रशासन नैनीताल ने जनता, और पर्यटकों को होने वाली असुविधा से बचाने और सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में पहल करते हुये एक बेबसाइट e-collectornainital.com शुरू कर दी है। इस वेब साइट का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने किया।
इस बेबासाइट से प्रथम चरण में
जनपद नैनीताल के परगना नैनीताल के समस्त गांवों के नक्शे,
राजस्व गांवो...
पार्क प्रशासन के नोटिस से सकते में वन गुर्जर
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में वर्षों से रह रहे वन गुर्जरों को पार्क प्रशासन ने पार्क खाली करने के लिये नोटिस जारी कर दिए है जिसको लेकर वन गुर्जरों ने गोरी रेंज मे प्रदर्शन किया और वन विभाग को ज्ञापन सौंपा।राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज के कुणाल चोट में सालों से रह रहे वन गुर्जर अपनी विस्थापन की राह...
मौसम का यूटर्न, उत्तराखंड में बारिश के आसार
बीते दो-तीन दिनों में उत्तराखंड के मौसम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे लेकिन शुक्रवार रात के बाद मौसम बदलने से राज्य में एक बार फिर तापमान सामान्य हो गया है। हालांकि मौसम को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घंटों में तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ 85...
उत्तराखंड के बुग्यालों को मिलेगा नया लुकः सतपाल महाराज
राज्य को पर्यटन हब और राज्य के बुग्यालों को विश्वस्तरीय स्कीइंग रिजोर्टस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा से दिल्ली में मुलाकात कर वित्तीय सहयोग की मांग की। इस दौरान उन्होंने राज्य में पर्यटन...
कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद
धारचूला-लखनपुर, पिथौरागढ के पास मलबा आ जाने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है। मलबे से कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा पथ ध्वस्त हो गया है। इसकी वजह से भारत-चीन व्यापार के लिए गुंजी मंडी भेजा जा रहा भारतीय व्यापारियों का सामान मार्ग में फंस गया है, जिससे व्यापारी खासे परेशान है।
व्यास घाटी के अंतर्गत आने वाले बूंदी,...
उत्तराखंड में 20 फीसदी महंगी हो सकती है बिजली की दरें
अभी तक उत्तराखंड में सबसे सस्ती बिजली उपभोक्ताओं को देने की बात कही जाती है, लेकिन अगर पावर डेवलेपमेंट फंड पर रिटर्न आफ इक्विटी यूजेवीएनएल को मिली तो दरों में 20 फीसद की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। यूईआरसी यूजेवीएनएल की इस मांग को खारिज कर चुका है। लेकिन अब एपेलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी (एप्टेल) का फैसला जल्द ही इस प्रकरण...
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर मैक्स और ट्रोला वाहन की भिड़त
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर व्यासी के समीप एक मैक्स और ट्राला की टक्कर में मैक्स सवार ग्यारह लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बाकी पांच लोगों का राजकीय हॉस्पिटल ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
मैक्स वाहन ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे...
भाजपा विधायक चीमा के खिलाफ याचिका दायर
नैनीताल हाई कोर्ट, ने काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा को चुनाव में दिए गए हलफनामे में गलत जानकारी देने के मामले में सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही चीमा के साथ भारत निर्वाचन आयोग व रिटर्निग अफसर को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
काशीपुर निवासी व हालिया विस चुनाव में...


























































