केदार धाम में हैली सर्विस पर एनजीटी का नोटिस
उत्तराखंड सरकार को एनजीटी ने किया नोटिस जारी केदारनाथ हेली सर्विस को लेकर जारी किया नोटिस जारी। एनजीटी ने कहा केदारनाथ में विलुप्त होती जीवों की प्रजातियों पर मंडरा रहा है खतरा। हेली से हो रहा है पर्यावरण को नुकसान 2015 में कविता अशोक पर्यावरणविद् ने डाली थी याचिका। एनजीटी ने उत्तराखंड सरकार से जवाब मांगा।
थानें में महाभारत
काशीपुर थाने में आज एक पारिवारिक विवाद के निस्तारण में आये दो पक्षों में देखते ही देखते पुलिस के सामने ही महाभारत शुरू हो गई जहाँ बमुश्किल पुलिस ने दोनों पक्षों को एक दूसरे में हुवे गुत्थम गुत्था से हटाते हुए विवाद को निपटाया।
आपको बतादे की काशीपुर के प्रगति विहार निवासी हेमेंद्र चौधरी ने अपनी युवा पुत्री की शादी...
काशीपुर में फैक्ट्री सुपरवाइज़र पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
काशीपुर की एग्रोन फैक्ट्री में काम करने वाली एक मजदूर युवती ने सुपरवाईजर पर शोषण का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री गेट पर जमकर हंगामा काटा। युवती का आरोप है कि सुपरवाईजर द्वारा मनमानी की जाती रही है, जिसके चलते पिछले चार माह से वह ब्लेक मेल कर रहा था और लगातार गंदे मेसेज कर युवती के साथ गलत सम्बन्ध...
बहुगुणा को याद किया कांग्रेसी और भाजपाई नेताओं ने
स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 98वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव बुघाणी में उनकी स्मृति में बने संग्रहालय का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्व. बहुगुणा जी के मुख्यमंत्रित्व काल में बने पर्वतीय विकास मंत्रालय का जिक्र करते हुए कहा कि यह दूर दृष्टि का...
पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे का शेड्यूल इस प्रकार होगाः
पीएम 3 मई को 6 .40 पर सुबह दिल्ली से जोलिग्रांट आयेंगे।
इसके बाद वो केदारनाथ के लिए रवाना होंगे 7 बजकर 30 मिनट पर एम् आई 17 से केदारनाथ धाम पहुचेंगे।
पीएम मोदी 8 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक केदार बाबा की पूजा करेंगे।
...
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोपी हीरा सिंह को पुलिस ने 24 घंटे के अदंर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकडि़या गांव,खटीमा में परचून की दुकान से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि यहां एक गांव में मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया...
राज्यपाल ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की व्यवस्थाओं की ली बैठक
आगामी 5 मई को, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के दीक्षान्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने, तथा 6 मई को श्री बद्रीनाथ जी के दर्शनों हेतु उत्तराखण्ड आगमन के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों को लेकर राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने आज राजभवन में मुख्य सचिव, डी.जी.पी सहित अन्य सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारियों के...
पतंजलि को झटका, आर्मी कैंटीन की जाँच में फ़ेल हुआ आँवला जूस
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को तगड़ा झटका लगा है। पतंजलि आयुर्वेद द्वारा निर्मित पतंजलि आंवला जूस की सुरक्षा बलों के लिए बिक्री पर कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट ने रोक लगा दी है। सीएसडी ने इस संबंध में फैसला सरकारी लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएसडी ने बीते 3 अप्रैल 2017...
ग्यारह साल बाद हिरासत में आया हत्यारोपी
पुलिस अभिरक्षा, जसपुर से फरार हत्या का शातिर आरोपी ग्यारह साल से पुलिस को चकमा दे रहा था, आखिर हत्थे चढ़ गया ।पुलिस को मिली इस बडी कामयाबी में पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, जीवित कारतूस, फर्जी वोटर आइडी एवं आधार कार्ड मिला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
थाना कुंडा के ग्राम मछली झाला, सिंचाई कालोनी...
ड्रोन कैमेरे रखेंगे उत्तराखण्ड के जंगलों की आग पर नज़र
उत्तराखण्ड में बीते वर्ष की वनाग्नि(दावाग्नि)को देखते हर कॉर्बेट और आसपास के जंगलों को बचाने के लिए पहली बार ड्रोन कैमेरे की मदद ली जा रही है । वन मंत्री हरक सिंह रावत ने इसका जायज़ा लिया। लगभग दो लाख हैक्टेयर वन क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र में तीन ड्रोन से निरिक्षण का काम शुरू कर दिया गया है । मंत्री...


























































