Page 1858

हरिद्वार की मॉडल कृतिका चौधरी का मुम्बई में मिला शव

मॉडलिंग की दुनिया का एक और सितारा चमकने से पहले ही अस्त हो गया। स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस और मॉडल कृतिका चौधरी अपने मुंबई के घर में मृत हालत में मिलीं। पुलिस को उनकी हत्या का भी शक है क्योंकि कृतिका के घर का दरवाज़ा बाहर से बंद था। साथ ही शरीर के दाएं हिस्से पर किसी चीज़ से हमला करने...

उत्तराखंड में 5 करोड़ तक के टेंडर स्थायी निवासियों को ही मिलेंगे

उत्तराखंड विधानसभा
बजट सत्र के चौथे दिन सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विधायक निधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा की अब सालाना विधायक निधि 3 करोड़ 75 लाख होगी। पहले यह राशि 2 करोड़ 75 लाख थी।  सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एलान किया कि पांच करोड़ तक के टेंडर राज्य...

बच्चों को कमरे में बंद कर लूट ले गए सामान

थाना डोईवाला सिद्रपुरम हर्रावाला में सुनील कुमार डोढियाल जो सी.आई,एस.एफ में एसिस्टेंट कमांडेंन्ट के पद पर कार्यरत है। सोमवार दिन में सुनील कुमार की पत्नी तरुणा अपने रिश्तेदार के घर चली गयी थी। घर पर अकेले दोनों बच्चे थे। घर पर रात लगभग 2.30 बजे 5-6 बदमाशों ने घर में घुसकर सुनील कुमार के दोनों बच्चों को घर के...

तो ये दीवार बतायेगी उत्तराखंड के रणबांकुरों की कहानियां

राज्य की पहली शौर्य दीवार देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में स्थापित कर दी गई है। पर्यटन व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज दीवार का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पयर्टन विभाग भी राज्य के प्रमुख पयर्टक स्थलों पर इस तरह की दीवारें स्थापित करवाएगा। केंद्र सरकार के विद्या वीरता अभियान के तहत यह शौर्य दीवार बनाई गई है। रविवार को बारिश...

आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद

देहरादून के 37 वर्ष के शहीद जीत बहादुर सिंह थापा 4/1 गोरखा राइफल्स में कुपवाड़ा जिले के नोगाम सेक्टर में तैनात थे। 7 जून शाम को सेक्टर में हुई आतंकी मुठभेड़ के दौरान ग्रेनेड के छर्रे लग गए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। नायक जीत बहादुर को तुरंत श्रीनगर के मिलिट्री अस्पताल लाया गया...

अगर शादी में शराब नहीं पिलायेंगे तो सरकार से इनाम पायेंगे

हरिद्वार
राज्य में शराबबंदी और नशा मुक्ति के लिये कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने ये ऐलान किया है कि जिस भी शादी या बरात में शराब नहीं परोसी जायेगी उसे सरकार की तरफ से 11,000 रुपये का इनाम दिया जायेगा। इसके साथ साथ जो गांव अपने यहां सौ फीसदी नशा मुक्ति पा लेंगे ऐसे गांवों को राज्य...

तो जल्द होगा त्रिवेंद्र मंत्रीमंडल का विस्तार

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के तीन महीने पूरे होने के बाद सत्ता के गलियारों में राज्य कैबिनेट में इजाफे की खबरें ज़ोर पकड़ रही हैं। ये अटकलें और तेज़ तब हुई जब हाल ही में मुख्यमंत्री रावत ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। राज्य कैबिनेट में खाली पड़ी दो...

ऐसिड अटैक के मामलों की हो रोज़ाना सुनवाई: हाई कोर्ट

एसिड अटैक के रुड़की के एक मामले में फैसला सुनते हुए उच्च न्यायालय ने कड़ा कदम उठाते हुए कहा है कि एसिड अटैक के मामलों को रोजाना सुना जाये और ट्रायल को 90 दिनों के अंदर खत्म किया जाये। अदालत के सामने आये मामले में आरोपी के खिलाफ सात दिन में रिपोर्ट दर्ज कर अदालत में पेश करने के...

शिशु मृत्यु दर के राष्ट्रीय औसत की तुलना में राज्य में कमी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रावत ने सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का अाज शुभारम्भ किया। कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 12 से 24 जून तक चलने वाले सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का  शुभारम्भ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के कार्यक्रमों में जनजागरूकता से ही सफलता पाई जा सकती है। श्री रावत ने कहा कि यह सोचकर संतोष किया जा सकता...

घर बैठे पायें इलाज, डायल करें 555

सुदूर गांवों के लोगों को शायद अब डॉक्टर से मदद मिलना आसान हो जाएगा। इसके लिए टिहरी जिले में 555 स्वास्थ्य सेवा शुरू की जा रही है। टोल फ्री नंबर 555 डॉयल करने पर घर बैठे ही डाॅक्टर से बातचीत की जा सकेगी। राज्य में पहली बार इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ने...