100 प्राकृतिक जलस्रोतों का बचायेगा ‘स्वजल’
पहाड़ पर बढ़ते पानी के संकट की आखिर शासन ने भी सुध ले ली है। 'स्वजल' को प्रदेश में स्रोत संवर्धन का काम सौंपने के बाद शासन ने प्राकृतिक जलस्रोतों के संवर्धन की भी तैयारी कर ली है। जारी शासनादेश ने पहले चरण में 100 बड़े प्राकृतिक जलस्रोतों का संवर्धन करने के निर्देश दिए, यह कार्य सभी जिलों में...
‘स्पर्श गंगा अभियान’ की ब्रांड एंबेसडर बनी सुरुषि
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा में आश्वासन संबंधी समिति के सभापति डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को जापान के नागानौ शहर में सुरुषि मियाजावा को 'स्पर्श गंगा अभियान' का जापान में ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया। इस अवसर पर 'स्पर्श गंगा अभियान ' पर एक छोटी सी फिल्म भी दिखाई गई।
सुरुषि मियाजावा जापान की प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक शख्सियत...
बारिश से 1.80 करोड़ लीटर पानी हुआ गंदा
रविवार रात को हुई तेज बारिश के कारण दून के प्रमुख बांदल व बीजापुर प्राकृतिक जलस्रोत से गंदा पानी वाटर वर्क्स पहुंचा। जिससे एक दर्जन से ज्यादा इलाकों के सवा लाख से अधिक लोगों को जल संस्थान शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं दे पाया।
जल संस्थान को बांदल जलस्रोत से प्रति दिन एक करोड़ और बीजापुर स्रोत से...
ऋषिकेश में दिखा लाइव मौत का वीडियो, दोस्त वीडियो बनाते रहे और गंगा में डूब गया युवक
रविवार को ऋषिकेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक नदी में डूब गया। युवक नदी में डूबता रहा लेकिन उसे बचाने की बजाए वहां मौजूद लोग उसके डूबने का वीडियो बनाते रहे। लेकिन उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।
रविवार की शाम दिल्ली का रहने वाला कुंदन ऋषिकेश के...
स्वामी चिदानंद एवं साध्वी भगवती न्यूयार्क में सम्मानित
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज एवं जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती को अमेरिकन यहूदी कमेटी द्वारा न्यूयार्क में अन्तर्राष्ट्रीय उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्धार्मिक एवं अंतर्समूह सम्बन्ध, अमेरिकन यहूदी कमेटी (एजेसी) के निदेशक रबाई नोम ई मारन्स के सानिध्य एवं संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अमेरिकन यहूदी...
फेमिना मिस इंडिया फाइनल में उत्तराखंड की अनुकृति रही टाॅप 6 में
मिस इंडिया हरियाणा मनुषी छिल्लर ने मिस इंडिया-2017 का खिताब जीत लिया। जम्मू-कश्मीर की सना दुआ फस्र्ट रनरअप और बिहार की प्रियंका कुमारी सेकेंड रनरअप रहीं। फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड अनुकृति गुसाईं ने टॉप-6 में जगह बनाई। अनुकृति को मिस मल्टीमीडिया चुना गया।
मुंबई में हुई प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में प्रतिभागियों को अपने-अपने राज्य की पृष्ठभूमि से संबंधित परफॉरमेंस...
‘यमला पगला 3’ में फिर से देओल परिवार
देओल परिवार के एक साथ वाली कॉमेडी फिल्म यमला पगला दीवाना की तीसरी कड़ी बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। तीसरे पार्ट के लिए एक बार फिर धर्मेंद्र अपने दोनों बेटो के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी तीनों अपने-अपने किरदारों में ही नजर आएंगे, लेकिन कहानी अलग होगी, जिसका पहली...
चीन में दिखाई गई मधुर की शॉर्ट फिल्म ‘मुंबई मिस्ट’
मधुर भंडारकर द्वारा मुंबई की जीवन शैली पर बनाई गई शॉर्ट फिल्म 'मुंबई मिस्ट' की स्क्रीनिंग चीन में हुए ब्रिक्स देशों के फिल्म फेस्टिवल में की गई। इस मौके पर शामिल होने के लिए मधुर विशेष रूप से बीजिंग पहुंचे थे, जहां इस शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। वहां से मधुर ने इस आयोजन से अभिभूत होकर बताया...
उत्तराखंड के इस गांव के लोग सीख रखे हैं अंग्रेजी, जानिए क्यों
उत्तरकाशी जिले के अगोड़ा गांव में फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहीं 28 साल की माया देवी को देख कोई भी हैरत में पड़ सकता है। माया 12वीं पास हैं और गांव में ही रहती हैं। माया ऐसी अकेली शख्स नहीं, गांव में 50 लोग इन दिनों अंग्रेजी भाषा का ज्ञान ले रहे हैं। मकसद है पर्यटकों से सीधा संवाद। प्रसिद्ध...
40 दिन 20 हजार रुपये अौर एक मिशन पर है ये नौजवान
आपको हर रोज देखने को नहीं मिलता की एक 21 साल की उम्र का लड़का,जो इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र है और अपनी किताबों से दूर अापको घूमता मिले। लेकिन यह युवा लड़का केवल घूमने नहीं बल्कि एक मिशन पर है। जी हां 40 दिनों के दौरान देश की यात्रा के लिए उसने 20,000/रुपये का बजट रखा है।
उड़ीसा के...



























































