स्पीकर आवास पर कांग्रेस का धरना
राजकीय चिकित्सालय में नौ चिकित्सकों के तबादले होने के बाद यहां अन्य कोई चिकित्सक नहीं भेजा गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास के समीप सांकेतिक धरना दिया। शासन द्वारा एक सप्ताह पूर्व बड़े पैमाने पर चिकित्सकों के तबादले कर दिए गए हैं। राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से विभिन्न रोगों के...
घर में घुसा मगरमच्छ, 10 घंटे बाद आई विभाग की टीम
सोमवार की देर रात अलावलपुर गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया। आधी रात के करीब लघुशंका के लिए उठे मकान मालिक की नजर उस पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, लेकिन रात में वन विभाग के किसी कर्मचारी ने गांव में जाने की जहमत नहीं...
शो पीस बन कर रह गईं कल्प गंगा पर लगीं ट्राॅलियां
वर्ष 2013 की आपदा के बाद क्षतिग्रस्त पुलों और मार्गों की स्थिति को देखते हुए सरकार ने गधेरों, नदियों पर आवाजाही के लिए आधा दर्जन ट्राॅली लगायी, मगर इन ट्राॅलियों की हालत उर्गम घाटी में जर्जर है। ग्रामीणों का कहना है कि यह ट्राॅली जब से लगी है तब से शो पीस बन कर रह गई है। 2013 की आपदा...
उच्च शिक्षा : न सुविधा न संसाधन, कैसे सुधरेगी गुणवत्ता
आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में उच्च शिक्षा की तस्वीर बेहद अच्छी नजर आती है, लेकिन हकीकत इससे उलट है। गुणवत्ता के लिहाज से हालात बेहद खराब हैं। बीते दिनों एक कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री के बयान ने भी इस ओर इशारा किया। बीते कुछ वक्त में धड़ाधड़ संस्थान खोले गए, लेकिन इनमें सुविधाओं और मानव संसाधन...
यूजीसी के मानकों पर फेल राज्य के उच्च शिक्षण संस्थान
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) अब हर यूनिवर्सिटी और कॉलेज का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। इसके लिए संस्थानों के संसाधनों और सुविधाओं के आधार पर नंबर भी दिए जाएंगे। यह नंबर नैक एक्रिडिटेशन के ग्रेड, साफ-सफाई व अन्य मानकों के आधार पर तय किए जाएंगे. आयोग की ओर से संस्थानों को इसे लेकर निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।...
कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर हमला कर रहे अमेरिकी हैकर
कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अमेरिकी हैकर लगातार साइबर हमले कर रहे हैं। दो दिनों में 228 बार साइबर हमला कर वेबसाइट को क्षति पहुंचाने की कोशिश का खुलासा विश्वविद्यालय की तकनीकी टीम ने किया है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन सकते में है। आशंका जताई गई है कि यह एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया का विरोध कर रहे लोगों की साजिश...
उक्रांद में प्राण फूंकने की तैयारी
प्रदेश के विधानसभा चुनाम में बुरी तरह से जनाधार खो चुके उत्तराखण्ड क्रांति दल में प्राण फूंकने के लिए एक बार फिर कवायद शुरू हो गई है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मिलकर रणनीति पर काम कर रहे हैं। उक्रांद अपने आंदोलन की शुरुआत श्रीयंत्र टापू से करने की रणनीति...
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सपरिवार बद्रीनाथ के किये दर्शन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सपरिवार मंगलवार को सुबह भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना किये। इस दौरान बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राज्य सरकार के हेलीकाॅप्टर से सुबह सवा दस बजे के करीब बद्रीनाथ पहुंचे। सीएम के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सहित...
अली अब्बास की अगली फिल्म में होंगे सलमान
सलमान खान अपनी नई फिल्म 'ट्यूबलाइट' के साथ जहां ईद की खुशियां मना रहे हैं, वहीं उनके नाम एक और नई फिल्म की खबर आई है। खबर ये है कि 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास जाफर के साथ सलमान की एक और फिल्म की योजना बन रही है, जिसका निर्माण सलमान के बड़े बहनोई अतुल अग्निहोत्री करेंगे।
अतुल इससे पहले...
विद्या बालन की ‘कहानी 2’ को लेकर कानूनी विवाद
पिछले साल दिसम्बर में रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म 'कहानी 2' एक नए कानूनी विवाद में फंस गई है, हालांकि विद्या बालन का सीधे तौर पर इस विवाद के साथ कोई लेना-देना नहीं है। यह विवाद फिल्म के निर्माण से जुड़ी कंपनियों और इसके डिजिटल अधिकार पाने वाली कंपनी के सेरा सेरा के बीच बताया जाता है।
विद्या बालन...



























































