कैबिनेट ने दी यमुनोत्री रोपवे निर्माण की मंजूरी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
जानकी चट्टी (खरसाली) से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण की मंजूरी मिलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार स्वयं पीपीपी मोड पर अब इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी।
सरकार स्वयं पीपीपी मोड पर अब इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी। 3846 मीटर लंबाई के इस रोपवे का निर्माण यूरोपीय मानको के अनुसार फ्रांस और स्विट्जरलैंड की तर्ज पर किया जाएगा।
इस रोपवे की...
किशोरों का ऑनलाइन पंजीकरण एक से, 3 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जनपद देहरादून में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों को 3 जनवरी से टीके लगाए जाएंगे। इस चरण में उन सभी किशोंरों को टीका लगाया जाएगा, जिनका जन्म वर्ष 2007 में अथवा 2007 से पहले हुआ है।
टीका लगवाने के लिए सभी किशोरों को पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अथवा...
हरिद्वार: महिला और मेला अस्पताल में दो महिलाओं सहित 8 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित
हरिद्वार के स्वास्थ्य विभाग में दो महिला कर्मियों समेत 8 स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। कोरोना पॉजिटिव पाई गई दोंनो महिला स्वास्थ्यकर्मी राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत हैं। इनमें से एक जिला महिला अस्पताल में तथा दूसरी मेला अस्पताल में तैनात है।मामला संज्ञान में आते ही आला अधिकारियों ने...
कैबिनेट: पुलिस पे ग्रेड पर मुख्यमंत्री लेंगे फैसला
प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। स्वीकृत प्रस्तावों में अस्पताल की ओपीडी पर सरचार्ज पर रोक तथा पुलिस ग्रेड पे पर निर्णय लेने का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया जाना शामिल है।
कैबिनेट के निर्णय के अनुसार विधवा व वृद्धा पेंशन 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये...
टिहरी गढ़वाल में पंद्रह थाना और चौकी प्रभारी इधर-उधर
टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 15 थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया है। रितेश शाह को पुलिस लाइन से हटाकर मुनी की रेती थाना का प्रभारी बनाया गया है। मुनी की रेती थाने प्रभारी कमल मोहन भंडारी को नई टिहरी स्थानांतरित किया गया है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार देररात तबादला आदेश जारी किए। नई...
हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से किसानों के खिले चेहरे
बागेश्वर जिले में पिछले दो दिनों से बर्फबारी से कपकोट के उच्च हिमालयी गांव बर्फ से लकदक हो गए हैं। बारिश और बर्फबारी से पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इससे सब्जी, फल की फसलों के साथ रबी की फसल को भी लाभ मिलेगा। बर्फबारी के कारण समूचे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला...
नए साल पर मसूरी के लिए बदला रहेगा यातायात
नए साल पर मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए यातायात पुलिस की ओर से 31 दिसम्बर से 01 जनवरी 2022 तक यातायात डायवर्ट किया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवा के आवागमन में छूट रहेगी।
पुलिस उपाधीक्षक यातायात अक्षय कोडे ने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या व नव वर्ष को ध्यान में रखते हुए मसूरी डायवर्जन व बाटाघाट...
जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के आठ बच्चे कोरोना संक्रमित
नैनीताल जनपद के रामगढ़ विकासखंड स्थित गंगरकोट-सुयालबाड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक बार फिर कोरोना से हड़कंप मच गया। पिछले दो दिनों में हुई कोरोना जांच में आठ बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नवोदय विद्यालय को कंटेन्मेंट जोन घोषित करने की संस्तुति की है।
नवोदय विद्यालय के प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ....
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने दी उत्तराखंड को 17,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हल्द्वानी में उत्तराखंड खासकर कुमाऊं को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने हाइवे और पुलों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पिथौरागढ़ में मेडिकल कालेज और किच्छा में एम्स के सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास, आलवेदर रोड पिथौरागढ़ से कनेक्ट का लोकार्पण किया।
शिलान्यास परियोजनाओं की सूची में अहम विद्युत परियोजनाएं भी...
वायुसेना ने तेजस मार्क-2 के डिजाइन को दी मंजूरी, 2023 में शुरू होंगे ट्रायल
भारतीय वायुसेना ने तेजस मार्क-1ए के 83 फाइटर जेट के सौदे पर इसी साल फरवरी में एयरो इंडिया के दौरान हस्ताक्षर होने के बाद अब एलसीए तेजस मार्क-2 के डिजाइन को भी मंजूरी दे दी है। अगले साल तक स्वदेशी बहुद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस मार्क-2 का प्रोटोटाइप आने की संभावना है। एचएएल ने एयरो इंडिया में भी तेजस मार्क-2...



























































