Page 170

हरक सिंह के लिए अब राजनीतिक सौदेबाजी की राह आसान नहीं

हरक सिंह
भाजपा से निष्कासित और मंत्रिमंडल से भी बर्खास्तगी के बाद कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत के लिए अब राजनीतिक सौदेबाजी की राह आसान नहीं है। एक तरफ हरक कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कहकर आसान राह के सियासी दांव पेंच लगाकर आगे बढ़ना चाह रहे हैं वहीं हरीश रावत के बयान उनकी राह को और मुश्किल में...

हरिद्वार हेट स्पीच: पांच के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

संसद
हरिद्वार धर्म संसद में हेट स्पीच का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ने के बाद हरिद्वार पुलिस इस मामले से संतों को घेरने में लग गई है। इस प्रकरण में जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और स्वामी यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी के बाद हरिद्वार पुलिस ने आज पांच और संतों के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज...

निर्वाचन आयोग की नई पहल : बुजुर्ग व दिव्यांग के लिए बैलेट पेपर, गर्भवतियों के लिए डोली की व्यवस्था

उत्तराखंड
राज्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार अस्सी वर्ष से अधिक उम्रदराज व दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलट पेपर और गर्भवतियों को डोली सुविधा देने का ऐलान किया है। उत्तरकाशी के जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया है कि गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन और डोली की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम...

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में शामिल

विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में दल बदल का खेल शुरू हो गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य दो अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में सोमवार को भाजपा की सदस्यता...

बीजेपी से निष्कासित होने पर बोले हरक सिंह रावत,उत्तराखंड में कांग्रेस बनाएगी सरकार

रावत
भाजपा से निष्कासित होने के बाद भी हरक सिंह रावत के तेवर नरम नहीं हुए हैं। कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। रावत ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए अब पूरी तन-मन से काम करेंगे। रावत के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है। आपको बता दें कि बीजेपी ने हरक को रविवार...

हरक को मनाने का प्रयास हुआ असफल

हरक सिंह रावत
डॉ हरक सिंह रावत अपने जिद पर अड़े हुए थे। वे अपनी बहू अनुकृति गुसाईं को टिकट दिलाने से कम पर मानने को तैयार नहीं थे। इन्हें मनाने के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने मनाने का भरसक प्रयास किया। केंद्रीय नेताओं ने उनसे बात की, लेकिन हरक जिद पर अड़े...

कथक सम्राट बिरजू महाराज का निधन, पद्म विभूषण से थे सम्मानित

बिरजू महाराज
पद्म विभूषण से सम्मानित दुनिया भर में मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय बिरजू को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक देर रात उन्हें...

उत्तराखंडः हरक सिंह रावत को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कबीना मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही उन्हें मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई पार्टी विरोधी बयानों को लेकर की गई है।भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से बताया है कि अनुशासनहीनता...

आपः टिकट बांटने में आगे, पर अनजान चेहरों से मुश्किल

अजय कोठियाल
उत्तराखंड में इस बार बड़ी उम्मीदों से चुनावी ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी (आप) टिकट बांटने के मामले में आगे निकल गई है। मगर चुनाव के मैदान में जिन चेहरों को पार्टी ने आगे किया है, उसमें कर्नल अजय कोठियाल को छोड़कर बाकी सभी बहुत नामचीन नहीं है। ऐसे में सवाल ये ही है कि चुनाव में आम...

उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थान 22 जनवरी तक बंद

स्कूल
उत्तराखंड में बढ़ते संक्रमण और ओमिक्रोन वेरिएंट को देखते हुए शासन ने आंगनबाड़ी केंद्र और 12वीं तक के सभी शिक्षण संस्थान के साथ स्वीमिंग पुल और वाटर पार्क भी 22 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। इससे पहले 16 जनवरी...