Page 170

भाजपा: गढ़वाल के बाद कुमाऊं में भी नाराजगी के सुर

भाजपा
टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी मुखर होकर सामने आने लगी है। टिकट बंटवारे के तुरंत बाद गढ़वाल मंडल के कई क्षेत्रीय नेता खफा हो गए और उन्होंने बागी के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान तक कर दिया है।। वहीं अब कुमाऊं मंडल में भी भाजपा नेताओं ने नाराजगी जतानी...

ऐठानी की फेसबुक अकाउंट से हुई पोस्ट से कपकोट की राजनीति में मचा हड़कंप

कपकोट
कपकोट की राजनीति में अचानक आया भूचाल आ गया है। विधानसभा-2022 के चुनाव में ऐसा लग रहा कि कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता-पदाधिकारी अपनी ही पार्टियों के ही दुश्मन बन गये हैं। भाजपा के टिकट फाइनल होते ही कपकोट से दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया बगावत पर उतर आए हैं। उन्होंने भाजपा से इस्तीफे की धमकी दी है। भाजपा...

उत्तराखंड : पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी को शरण देने के मामले में 4 गिरफ्तार

पठानकोट
पंजाब के पठानकोट और लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट के साजिशकर्ता सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख को शरण देने के आरोपित चार लोगों को उत्तराखंड एसटीएफ ने पंतनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपित के पास से पिस्टल और फोर्ड फिगो कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों में से तीन उधम सिंह नगर और एक आरोपित रामपुर...

भाजपा के दिनेश कैंट से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, बोले- यह बगावत नहीं नाराजगी है

दिनेश
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कैंट में सविता कपूर को टिकट देने के बाद विरोध तेज होने लगे हैं। यहां से पिछले कई बार के दावेदार रहे दिनेश रावत ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बगावत नहीं नाराजगी है। शुक्रवार की शाम पटेर नगर स्थित एक रेस्तरां में वरिष्ठ भाजपा नेता...

तो ये था जुुबिन नौटियाल की सक्रियता का राज

नौटियाल
पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में बॉलीवुड स्टार जुबिन नौटियाल की अतिरिक्त सक्रियता का राज अब खुल गया है। अपने पिता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल को भाजपा का टिकट दिलाने के लिए जुबिन ने जमकर पसीना बहाया है। भाजपा की पहली सूची में चकराता सीट से उम्मीदवार जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल के नाम का ऐलान...

दल बदलने में माहिर हरक सिंह का सियासी सफर

आखिरकार पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हरक सिंह रावत ‘पुनः मुषको भवः’ के तर्ज पर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने उन्होंने कांग्रेस की पुनः सदस्यता ली। उनके साथ उनकी बहू अनुकृति भी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। करीब पांच साल पहले कांग्रेस छोड़कर वे भाजपा में आए थे। इनकी राजनीतिक जीवन...

आखिरकार हरक सिंह रावत को मिली कांग्रेस में ऐंट्री, बहु संग थामा पार्टी का हाथ

हरक
आखिरकार हरक सिंह रावत को कांग्रेस के हाथ का सहारा मिल ही गया। शुक्रवार को रावत ने अपनी बहु अनुकृति गुसांई के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि लैंसडाउन विधानसभा से कांग्रेस उनकी पुत्रवूध अनुकृति गुसाईं रावत को टिकट दे रही...

विधायक सुरेश राठौड़ की मुश्किलें बढ़ीं, दुष्कर्म मामले की दोबारा जांच के कोर्ट ने दिए आदेश

सुरेश
हरिद्वार जनपद की ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक सुरेश राठौड़ को भाजपा ने एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है, लेकिन इसी बीच हरिद्वार कोर्ट के एक आदेश से सुरेश राठौड़ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोर्ट ने विधायक पर दुष्कर्म के आरोपों की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए...

उत्तराखंड चुनाव 2022: टिकट न मिलने पर भाजपा में नाराजगी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 59 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। 11 सीटों पर पार्टी अभी उम्मीदवार तय नहीं हुए हैं। जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित हुए , उनमें से कुछ सीटों पर टिकट नहीं मिलने से नाराजगी सामने आ रही...

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमः डीएम

उत्तराखंड
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई। बैठक में विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रमों के अन्तर्गत 26 जनवरी को प्रातः 9.30 बजे जनपद मुख्यालय तथा शासकीय कार्यालयों में झण्डारोहण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 25 एवं 26 जनवरी को प्रमुख राजकीय...