सातवीं बार के विधायक बंशीधर भगत बने प्रोटेम स्पीकर
उत्तराखंड की पांचवी नवगठित विधानसभा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत के रूप में प्रोटेम स्पीकर की बनने जा रहे हैं।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा कालाढूंगी विधानसभा से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नई सरकार में विधानसभा द्वारा अध्यक्ष का निर्वाचन ना होने तक प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।
अनुच्छेद...
फुल देई,फूल-फूल माईः उत्तराखंड की बेजोड़ परंपरा
देहरादून , हिमालय की तलहटी गोद में बसा उत्तराखंड प्रकृति को अपने में समाहित करे हुए है और यहां के पहाड़ी लोगों के जीवन में प्रकृति से जुड़ी हर चीज का ,हर मौसम का ,हर ऋतु का और हर दिन का एक अलग ही रंग है। यहां के त्यौहार भी प्रकृति के इर्द-गिर्द ही रचे-बसे हैं ऐसा ही एक...
उत्तराखंड : अभी भी मार्ग में भारी बर्फ जमा, हेमकुंड साहिब नहीं पहुंच सकी गुरुद्वारा की टीम
श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की टीम मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह के नेतृत्व में श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा तक नहीं पहुंच सकी। यह टीम मुख्य पड़ाव घांघरिया तक ही पहुंच सकी। इसका कारण मार्ग पर बर्फ का जमा होना बताया गया है।
घांघरिया गोविंदधाम में हेलीपैड से लेकर मुख्य बाजार और गुरुद्वारा तक का परिसर बर्फ से पटा हुआ है।...
कांग्रेस सह-प्रभारी के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज
उत्तराखंड कांग्रेस की सह-प्रभारी दीपिका पांडे सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय सचिव इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के उत्तराखंड सहित चार राज्यों में खराब प्रदर्शन को लेकर इसे देखा जा रहा है।
दीपिका पांडे सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मैंने उत्तराखंड के सह-प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की सेवा करने...
पूर्व सीएम हरीश रावत की हार में दो लोगों का हाथ?
कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। हरीश रावत को भाजपा उम्मीदवार डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने 17,527 वोटों से हराया है। हरीश रावत के इस हार की वजह क्या है? इसका खुलासा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गोपाल रावत ने किया है।
सचिव गोपाल ने बताया कि...
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हार को किया स्वीकार, बोले पद छोड़ने को तैयार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता के पास अच्छा मौका था जो चला गया। पार्टी के निर्देश पर बहुत सहजता के साथ पद को छोड़ने को तैयार हूं। भाजपा ने यह चुनाव मोदी के नाम के साथ धनबल पर लड़ा, जिसका उसे फायदा मिला।
शनिवार को पार्टी...
धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कहा-पार्टी ने जो दायित्व दिया उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धामी ने शुक्रवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि राज्यपाल ने उनसे नई सरकार बनने तक काम करते रहने को कहा है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास से सीधे राजभवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) को...
उत्तराखंड विधानसभा: 47 पर भाजपा, 19 कांग्रेस, 4 पर अन्य को जीत
उत्तराखंड के पांचवीं विधानसभा में भाजपा ने सारे मिथक तोड़ एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है। प्रदेश के 70 विधानसभा सीटों में से 47 सीटों पर शानदार जीत के साथ भाजपा ने भगवा परचम लहराकर सत्ता में वापसी की है। वहीं कांग्रेस को इस बार 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बहुजन और निर्दलीय ने कुल...
उत्तराखंडः वीआईपी सीटों पर कौन जीता, कौन हारा
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का अभी पूर्ण नतीजा तो नहीं आया है लेकिन स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है कि भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज कर रही है। इस चुनाव में कई दिग्गज चुनाव हार चुके हैं तो कुछ जीत दर्ज करने में कामयाब हुए हैं।
खटीमा विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। उन्हें...
मदन कौशिक ने पांचवी बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड
धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा के उम्मीदवार एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पांचवीं बार बंपर जीत हासिल कर इतिहास बनाया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने ही उन्हें मतगणना स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड की सबसे हॉट सीन माने जाने वाली धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा ने लगातार पांचवीं बार अपना परचम लहराया है। यहां...



























































