कांग्रेस सह-प्रभारी के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज

0
827
कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस की सह-प्रभारी दीपिका पांडे सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय सचिव इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के उत्तराखंड सहित चार राज्यों में खराब प्रदर्शन को लेकर इसे देखा जा रहा है।

दीपिका पांडे सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मैंने उत्तराखंड के सह-प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की सेवा करने का अवसर दिए जाने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस का चार राज्यों में खराब प्रदर्शन रहा है। इसे लेकर प्रभारी दीपिका पांडे सिंह ने इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस इस्तीफे को उन्हें वापस लेना चाहिए और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में भाजपा शानदार जीत के साथ सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस को इस बार भी केवल 19 सीटें जीत पाई। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की।