तीर्थ नगरी में जाम के कारण आमजन परेशान
हरिद्वार। तीर्थनगरी रेलवे स्टेशन से लेकर ललतारौ पुल तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। हालात यह है कि इस जाम के चलते सड़क पार करना किसी खतरे से कम नहीं है। हालांकि यहां व्याप्त अतिक्रमण को हटाए जाने के आदेश हाईकोर्ट तक दे चुका है। इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों...
गंगा स्वच्छता को लेकर जर्मन से ऋषिकेश पहुंची 13 सदस्यों की टीम
ऋषिकेश, भारत सरकार के गंगा स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के अभियान व सिटी सैनिटेशन प्लान के अंतर्गत जर्मन से तेरह लोगो का दल हरिद्वार, ऋषिकेश लक्ष्मण झूला पहुंचा जिसने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर पड़ने वाले नगर के कूड़े के साथ सर्व हारा नगर व लक्कड घाट मे बिछाए जाने वाली सीवर लाइन...
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
हरिद्वार, कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की आशंका पर जगजीतपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक अपनी रिश्तेदारी में यहां आया हुआ था।
पुलिस के अनुसार, गांव भगवानपुर थाना बढ़ापुर बिजनौर निवासी रिंकू कश्यप (23) पुत्र धर्मपाल कश्यप करीब एक पखवाड़ा पूर्व कनखल जगजीतपुर गांव में अपनी मौसी के यहां...
ऋण मेले में सीएम ने किसानों को बांटे एक-एक लाख का चेक
हरिद्वार, रुड़की स्थित नेहरू स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित ऋण मेले में प्रदेश के मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत एवं जनपद के विधायकों द्वारा हरिद्वार जनपद के 5176 किसानों को दो प्रतिशत ब्याज दर पर एक-एक लाख रुपये के ऋण का वितरण चेक के माध्यम से किया गया।
मुख्यमंत्री ने ऋण वितरण...
योग शिक्षकों ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप
श्रीनगर। योग प्रशिक्षितों ने बैठक में स्कूलों में योग शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न होने पर सरकार के प्रति कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
रविवार को वैली विजन संस्थान में योग प्रशिक्षित संगठन के बैनर तले योग प्रशिक्षित बेरोजगारों की एक बैठक आहुत की गई। इस...
फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ‘श्वेतरक्त’ का चयन
देहरादून। दून के ग्रामीण क्षेत्रों में फिल्माई गई पहली शॉर्ट फिल्म श्वेतरक्त का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन हुआ। रोम फिल्म फेस्टिवल, बर्सिलोना प्लानेट फिल्म फेस्टिवल, बर्लिन फ्लैश फिल्म फेस्टिवल व कैनेडियन फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित किया गया है। इस फिल्म में ए एंड एम प्रोडक्शन्स के प्रसिद्ध स्थानीय कलाकार व प्रोड्यूसर (निर्माता) कुनाल शमशेर मल्ला ने...
यूईआरसी सेवाओं में लापरवाही पर ऊर्जा निगम को फटकार
देहरादून। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) उपभोक्ता सेवाओं में हीलाहवाली पर ऊर्जा निगम को फटकार लगाने के साथ ही करोड़ों रुपये जुर्माना भी लग चुका है। लेकिन व्यवस्थाएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं और उपभोक्ताओं की चक्कर घिन्नी बनना बरकरार है। उपभोक्ताओं को समय पर बिजली कनेक्शन तक नहीं मिलता और बिल संग्रह केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का...
‘टाइगर जिंदा है’ का ‘दिल दिया गल्लां..’ गाना हुआ रिलीज
बॉलीवुड स्टार सलमान खान और कैटरिना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के दूसरे गाने ‘दिल दिया गल्लां..’ को बिग बॉस के सेट से लाइव डांस परफॉर्मेंस देकर लॉन्च किया। इस गाने को अब तक 75 लाख से ज्यादा लोग देख चुके के हैं। 'दिल दियां गल्लां..' गाने को गाया है आतिफ असलम ने, गाने के...
बोसन खनन प्रोजेक्ट के दो खनन पट्टों को मिली स्वीकृति
देहरादून। पर्यावरण विशेषज्ञ अनुमोदन समिति ने शनिवार को बोसन खनन प्रोजेक्ट के दो खनन पट्टों को कुछ आवश्यक शर्तो के साथ स्वीकृति प्रदान की है। जबकि डीमैट खनन प्रोजेक्ट पर न्यायालय में लम्बित होने के कारण विचार नहीं किया गया।
जिलाधिकारी और अध्यक्ष जिला पर्यावरण विशेषज्ञ अनुमोदन समिति एसए मुरूगेशन की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिला पर्यावरण विशेषज्ञ...
गुरुमुख कौर व गुरु शब्द की परमार्थ निकेतन से ली विदाई
परमार्थ निकेतन से कुण्डलिनी योग के विख्यात योगाचार्य गुरुमुख कौर और योगाचार्य गुरुशब्द ने प्रस्थान से पूर्व परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वामी ने कुण्डलिनी योग की पूरे विश्व में ज्योति जलाने के लिए दोनों योगाचार्यों का अभिनन्दन कर शिवत्व का प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। उन्हें परमार्थ निकेतन में आयोजित...


























































