मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने राजधानी में किया मेगा रोड शो
फेमिना मिस वर्ल्ड-2017 मानुषी छिल्लर ने मुंबई के बाद राजधानी दिल्ली में मेगा रोड शो किया। इस दौरान मानुषी ने ब्राउन कलर के पारंपरिक परिधान में खुली जीप में हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। वहीं मानुषी की झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी।
मानुषी का काफिला पारंपरिक तारीके से शहर की सड़कों से होते...
अर्जुन कपूर की फिल्म में जीवंत हो जाएंगे डूबने वाले गांव
पिथौरागढ़- उत्तराखण्ड की पहाड़ की हसीन वादियों के नजारे अब बालीवुड की फिल्म में दिखेंगे, यहां की पौराणिक धरोहरें फिल्म के माध्यम से देश दुनिया में उत्तराखण्ड देव भूमि के दर्शन भी करायेंगे। यशराज बैनर के तले बनने वाली फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग पिथोरागढ़ के कई क्षेत्रों में होगी। कुछ गांव तो फिल्म...
देश सेवा का जागा जूनून छोड़ी इन्जिनियरिंग
द्वाराहाट - देश सेवा का जज्बा इस कदर जूनून बन गया कि इन्जिनियंरिंग छोड भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए निकल पडे द्वारहाट ब्लाक के छतगुल्ल गांव के निवासी मंयक जोशी, जो कश्मीर के अखनूर में हाईवे निर्माण में इंजीनियरिंग का कार्य कर रहे थे, मयंक की सफलता से पैतृक गांव छतगुल्ला में खुशी का माहौल है। मयंक...
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर हुई पुलिस की ब्रीफिंग
आने वाले मंगलवार को महामहिम उपराष्ट्रपति, भारत एम. वैंकेया नायडू जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल कि सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) दीपम सेठ महोदय की अध्यक्षता मे वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जौलीग्रांट देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान महामहिम उपराष्ट्रपति, भारत सरकार...
तम्बाकू मुक्त राज्य के लिए व्यापक जन-जागरुकता जरूरी: राज्यपाल
उत्तराखंड को तम्बाकू मुक्त राज्य बनाने के लिए व्यापक जन-जागरुकता पर अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। विशेष तौर पर युवाओं को तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देनी होगी। सोमवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड लंग फाउंडेशन द्वारा किए गए उत्तराखंड यूथ टाॅबेको सर्वे 2016 का विमोचन करते हुए राज्यपाल डा. कृष्ण...
छह दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज
चमोली जिले के पीपलकोटी के खेल मैदान सेमलडाला में शिक्षा, खेल, पंचायती राज तथा युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छह दिवसीय जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया। शुरुआत ताईक्वांडों में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक विजेता चमोली के विकासखंड नारायणबगड की अपूर्वा नेगी ने मशाल दौड़ के साथ किया।
खेल मैदान सेमलडाला पीपलकोटी में जनपद स्तरीय खेल...
तीर्थनगरी में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस
ऋषिकेश,तीर्थ नगरी ऋषिकेश में विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर अलग-अलग जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इसी कड़ी में ऋषिकेश स्थित ज्योति स्पेशल स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल कूद से जरिए लोगों को संदेश दिया कि उन्हें दया नहीं सहयोग चाहिए। आपको बता दें कि हर साल...
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में बदलाव,कहीं बारिश तो कहीं हो सकती बर्फबारी
देहरादून, सूबे की ऊंची चोटियों पर अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसके चलते निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड के सभी जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है। इन...
अवैध निर्माण पर काटे गए चालानों का सच 24 साल बाद आया सामने
देहरादून। अवैध निर्माण पर 18 जून 1993 को काटे गए चालान के बाद संबंधित निर्माण का क्या हश्र हुआ। उसका सच 24 साल बाद सामने आया। मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने एमडीडीए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अवैध निर्माण पर काटे गए चालान के परिणाम से अवगत कराएं। यह बिंदु सूचना मांगने वाले व्यक्ति के आवेदन...
चार सड़कों का रिकॉर्ड न मिलने पर सूचना आयुक्त ने बीडीओ को दिया जांच का निर्देश
देहरादून। मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने हरिद्वार के लक्सर विकासखंड की सुल्तानपुर-आदमपुर ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण में आई गड़बड़ी पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) लक्सर को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सुल्तानपुर-आदमपुर गांव के निवासी जफर भारती ने ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण के विभिन्न 15 कार्यों की जानकारी मांगी थी। तय समय के भीतर...


























































