लंबी बीमारी के बाद 79 साल की उम्र में शशि कपूर का निधन

0
694

अभिनेता शशि कपूर का निधन हो गया है। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती थे। पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे और वेट्रन एक्टर शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म आवारा और आग में काम किया था। साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।