गुजरात और हिमाचल की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
(ऋषिकेश)। भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल ने हिमाचल व गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद दून तिराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में महामंत्री पंकज शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दून तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।...
प्रदेश में शराब की 52 दुकानों में मिली खामियां, होगी कार्रवाई
देहरादून। शराब की दुकानों पर लगातार मिल रही ओवर रेटिंग व अन्य खामियों की शिकायत पर आबकारी आयुक्त वी षणमुगम के निर्देश पर प्रदेशभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 52 दुकानों में ओवर रेटिंग व अन्य खामियां पाई गईं। इनके खिलाफ आबकारी नीति के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
आबकारी आयुक्त वी षणमुगम के अनुसार...
अब केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपलोड होगा छात्रवृत्ति आवेदन
देहरादून। अब छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने में राज्य सरकार की लचर व्यवस्था आड़े नहीं आएगी। इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के छात्रवृत्ति आवेदन को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया है, जिससे कि छात्रों को समय से छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा सके।
अब तक राज्य में सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के...
समाज कल्याण विभाग ही भिक्षावृत्ति प्रतिबंधित से बेखबर
देहरादून। भले ही समाज कल्याण निदेशालय ने दो साल पहले उत्तराखंड राज्य में भिक्षावृत्ति पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया हो। लेकिन, दून के जिला समाज कल्याण विभाग इससे अंजान है। विभाग को अब तक ये तक पता नहीं चला कि भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लग चुका है। इस संबंध में आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में इस...
पहाड़ों में कम से कम डेढ़ लेन की होंगी सड़कें
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को सिंगल लेन सड़कों से निजात दिलाने के लिए लोनिवि की एडीबी यूनिट ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 22.42 करोड़ रुपये (करीब 350 मिलियन डॉलर) का ऋण लेने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और पहले फेज में कम से कम एक हजार किलोमीटर सड़कों...
पर्वतीय क्षेत्रों में महिला आर्थिकी की रीढ़ हैंः डीएम
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में दीनदयाल अन्त्योदय योजना के अधीन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका गतिविधियों के संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण गौरीकोट में आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न स्वयंसेवी सहायता समूहों की महिलाओं से कहा कि वे खेती को कलस्टर के रूप में अपनाकर अपनी आय...
गढ़वाली फिल्म बौड़िगी गंगा 5 जनवरी से होगी प्रदर्शित
ऋषिकेश। ड्रिम्स अनलिमिटेड फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फिल्म बौड़िगी गंगा अगामी पांच जनवरी से ऋषिकेश में प्रदर्शित की जाएगी। गढ़ संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल महासभा ने फिल्म के प्रमोशन में हर संभव सहयोग की घोषणा की है। कैलाश गेट मुनिकीरेती क्षेत्र स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित बैठक में उत्तराखंडी संस्कृति...
भाजपा कार्यसमिति में हुआ मंथन,सरकार के कार्यों की बनी रुप रेखा
हल्द्वानी- कार्यसमिति की बैठक संगठन को मजबूती देने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी निर्धारित करेगी, सीएम रावत ने कहा कि कार्यसमिति से जहां सरकार को दिशा मिलेगी वहीं कार्यसमिति के माध्यम से सरकार के बिते हुए कार्यकाल और आगामी रणनीतियों पर बी विचार किया जा सकेगा।
हल्द्वानी में...
बाईपास ना बनने पर बिफरे व्यापारी
गदरपुर- बाईपास का निर्माण शुरू कराने को लेकर 15 दिसंबर को आमरण अनशन पर बैठे दो व्यापारी नेताओं को पुलिस ने जबरन उठा कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। आधी रात के बाद की गई इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बाजार बंद कराकर रोष का इजहार किया तथा थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष...
बंद घरों में चोरियां करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नीरज अग्रवाल, निवासी 14 आशिमा विहार ने थाना क्लेमनटाऊन, देहरादून मे तहरीर दी कि 8/12/17 को दिन मे जब वे अपनी माताजी के साथ महंत इन्दिरेश अस्पताल गये थे, जहां पत्नी का इलाज चल रहा था, तो दो घंटे बाद जब घर आये तो घर की लॉबी का ताला टूटा हुआ था एवं कमरे की आलमारियां खुली पड़ी थी और...


























































