पुलिस व वन विभाग ने बरामद किए खैर के 98 गिल्टे

0
633

बाजपुर, पुलिस व वन विभाग की टीम ने सयुक्त रूप से खेर की लकड़ी से भरे पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। बरामद माल करीब चालीस क्वटल के आसपास है, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है।

khair wood

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को  मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसके उपरांत ग्राम भीकमपुरी क्षेत्र में छापामारी की गई। जिसमें उप प्रधान के यहां से पिकअप संख्या यूपी 30 / ए 9019 में लदे खैर के 98 गिल्टे बरामद हुए। टीम को आता देख उप प्रधान संतोख सिंह पुत्र ध्यान सिंह, राजू पुत्र मिरची सिंह, गुरबचन सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासीगण भीकमपुरी व दो अन्य लोग मौके से फरार होने में सफल रहे।

इन सभी को लकड़ी तस्करी में नामजद करते हुए तलाश प्रारंभ कर दी गई है। करीब 40 क्विटल माल की कीमत लाखों रुपये में बताई गई है। वहीं इस कार्रवाई के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा। टीम में बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी मोहन चंद्र पंत, उप वन क्षेत्राधिकारी पीसी जोशी, एसआइ नवीन चंद्र सुयाल, नईम कुरैशी, सुरेश आर्या, अशोक कुमार, लोकेश तिवारी, रमेश चंद्र भट्ट, वन आरक्षी सुरेश चंद्र परगाई, पुष्कर कुमार चौहान, गौरीशंकर, धर्मवीर, गुरमीत सिंह आदि शामिल थे।