Page 135

जिला पंचायतें पर्यटन स्थल पर कन्जेक्सन टैक्स लागू करेंः सतपाल महाराज

पंचायत
पंचायती राज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रत्येक जिला पंचायत पर्यटक स्थलों के समीप स्थान चिन्हित करते हुए वहां कार पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के साथ-साथ कन्जेक्सन टैक्स लागू करें। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों से कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक गांव को स्मार्ट विलेज के रूप में परिवर्तित किया जाए। बुधवार को पंचायतीराज निदेशालय,...

लक्सर की एसडीएम संगीता की हालत गंभीर, सांस लेने में आ रही है दिक्कत

एसडीएम
एक दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल ऋषिकेश एम्स में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत घटना के दूसरे दिन भी गंभीर बनी हुई है। उनका सेचुरेशन लेवल कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है। मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना के दौरान हरिद्वार लक्सर...

उत्तराखंड कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की जिम्मेदारी विजय सारस्वत को

कांग्रेस ने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत को केन्द्रीय नेताओं एवं प्रदेश चुनाव अधिकारियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव गतिमान हैं, जिसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पी.आर.ओ. सांसद जी.सी. चन्द्र शेखर, एपीआरओ...

उत्तराखंड का रम्माणः मुखौटा शैली की अनूठी लोक संस्कृति

उत्तराखंड
उत्तराखंड ने सदियों से लोक संस्कृति, लोक कालाओं, लोक गाथाओं को संजोकर रखा है। विश्व प्रसिद्ध नौटी की नंदाराजात हो या फिर देवीधुरा का बग्गवाल युद्ध, गुप्तकाशी के जाख देवता का जलते अंगारों पर हैरतअंगेज नृत्य हो या फिर जौनसार का बिस्सू मेला। ये सभी देवभूमि की लोकसंस्कृति की झलक दिखलाती है। उत्तराखंड में रामायण, महाभारत की सैकड़ों विधाएं मौजूद...

उत्तराखंड: चीन सीमा तक भारत बना रहा 150 करोड़ की लागत से 16 किलोमीटर सड़क

लामबगड़
भारत ने चीन सीमा सुगमता से पहुंचने के लिए अपनी तैयारी कर ली है और इसके लिए उसने उत्तराखंड से चीन सीमा तक सड़कों का जाल बिछाने का रोडमैप भी बना लिया है। यह सड़क उत्तरकाशी जिले के मेडिके से चीन सीमा तक बनायी जाएगी जबकि भैरवघाटी से मेडिके तक करीब 61 किमी मोटर मार्ग एनएच घोषित किया जा...

उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम में इस बार दर्शनों के लिए कुछ नई व्यवस्था भी आएगी नजर

चारधाम
उत्तराखंड भू बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ के कपाट आगामी 8 मई को खोले जाने हैं। बदरीनाथ में बदरी-केदार मंदिर समिति और मास्टर प्लान कार्यों की निर्माण एजेंसियां युद्धस्तर पर कार्यों को पूर्ण करने में जुटी हुई हैं। मंदिर समिति ने अब तक सिंहद्वार और मंदिर परिसर के रंग रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि अन्य मरम्मत और...

पौड़ी में बरातियों का मैक्स वाहन खाई में गिरा, छह की मौत; पांच लोग घायल

कार
पौड़ी गढ़वाल जिले के चाकीसैंण क्षेत्र में बरात से लौट रहे वाहन के खाई में गिरने से तीन सगी बहनों समेत छह व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। 10 सवारियों की क्षमता वाले वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। पाबौ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पौड़ी स्थित जिला अस्पताल...

प्रीतम सिंह बोले-इस्तीफे की खबर भ्रामक,पोर्टलों पर करूंगा एफआईआर

प्रीतम सिंह
पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अपने इस्तीफे की खबरों को अफवाह और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पोर्टलों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर मनहानि का मुकदमा करेंगे। उन्होंने कहा कि पिता से लेकर स्वयं पार्टी को एक लंबे वर्षों से मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। फिर भी गुटबाजी का आरोप लग...

राज्य सरकार ने लागू किया जीईपी

उत्तराखंड सरकार ने सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जीईपी) लागू करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नीति आयोग द्वारा आयोजित नवोन्मेषी कृषि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तराखंड में ईकोलॉजी और इकोनोमी में कैसे आदर्श समन्वय हो, इस दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।...

कांग्रेस पार्टी में फिर जान फूंकने की कोशिश

कांग्रेस
विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रदेश में एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश में जुट गई है। नए अध्यक्ष नए तेवर और कलेवर के साथ संकट से कांग्रेस को उबारने के लिए बैठकें प्रारंभ कर दी है। रविवार को इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के संग बैठक पार्टी की...