पौड़ी में बरातियों का मैक्स वाहन खाई में गिरा, छह की मौत; पांच लोग घायल

    0
    227
    कार
    representational image

    पौड़ी गढ़वाल जिले के चाकीसैंण क्षेत्र में बरात से लौट रहे वाहन के खाई में गिरने से तीन सगी बहनों समेत छह व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए। 10 सवारियों की क्षमता वाले वाहन में कुल 15 लोग सवार थे। पाबौ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पौड़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

    घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। जिले के सुदूरवर्ती गांव सिलौली से एक बरात डोगरी गांव गई थी। कंडारस्यूं पट्टी के राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि शाम को बरात में शामिल 15 लोग मैक्स वाहन से अपने गांव के लिए रवाना हो गए।

    कुछ दूर पहुंचने के बाद स्योली-मल्ली नामक स्थान पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।