Page 123

बिना कागजात के चल रहे पॉलीक्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील

हरिद्वार जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मध्य हरिद्वार स्थित एक पॉलीक्लिनिक को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि पॉलीक्लीनिक के संचालक ने अप्रैल में महाशय पॉलीक्लिनिक का रिन्यूअल स्वास्थ्य विभाग से नहीं कराया था। अब जब तक संचालक अपने पॉलीक्लिनिक का रिन्यूअल नहीं करा लेता, तब तक यह पॉलीक्लिनिक सील...

उत्तराखंड : अब तक 23 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने की चारधाम यात्रा

चारधाम
उत्तराखंड में अब तक 23,73,589 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा को पहुंच चुके हैं। इनमें से बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में अब तक 15 लाख 90 हजार से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड देवभूमि आए इन तीर्थ यात्रियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अभी तक 15 लाख 90 हजार से अधिक...

नैनीताल जिले में बनेंगे 06 नए हेलीपोर्ट

हेलीपोर्ट
हेलीपोर्ट निर्माण को लेकर कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यटकों को अधिकाधिक सुविधा के लिए नैनीताल जिला में मुक्तेश्वर भवाली रामनगर भीमताल बेलुवाखान और नौकुचियाताल में हेलीपोर्ट प्रस्तावित हैं। यहां पर्यटकों की आवाजाही बहुत ज्यादा हैं, या...

ट्रैकिंग अभियान पूरा कर एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल पहुंचीं रायगड़ी

एवरेस्ट
देश की पहली महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ट्रांस हिमालयन एक्सपीडिशन अभियान का 12 सदस्यीय ट्रैकिंग दल मंगलवार को लार्ड कर्जन रोड से क्वांरीपास होते हुए जोशीमठ ब्लॉक के रायगड़ी गांव में पहुंचा। यहां हाईस्कूल रायगड़ी के प्रांगण में नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप की गढ़वाल स्काउट्स बटालियन, शिक्षा विभाग व स्थानीय ग्रामीणों ने दल का भव्य...

उत्तराखंड में बनाए गए जिले के प्रभारी मंत्री

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जिले के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी गई है। देहरादून के सुबोध उनियाल और हरिद्वार के सतपाल महाराज को इसकी जिम्मेदारी मिली है। नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थीं। अब प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद जिला योजना की बैठकें शुरू होने लगेंगी। नियोजन विभाग...

आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 की ऊंचाई पर किया योगाभ्यास

देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा तटों के साथ केदारनाथ धाम से लेकर मैदान तक योगमय हो गए। आईटीबीपी के जवानों ने 14,500 फीट की ऊंचाई वाले पर्वतीय स्थानों पर योगाभ्यास कर विश्व को निरोग रहने का संदेश दिया। योगनगरी के गंगा तट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज...

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग काे बंद करने का काउंटडाउन शुरू

योग नगरी में होने वाली रिवर राफ्टिंग के शौकीनों की सुरक्षा के दृष्टिगत मानसून सत्र को देखते हुए 30 जून से 31 अगस्त तक गंगा में रिवर राफ्टिंग की गतिविधि को बंद करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। लिहाजा गंगा की लहरों में राफ्टिंग के रोमांच के लिए अब दस दिन का समय ही शेष रह गया है। यदि...

सुरक्षा के नाम पर युवाओं और देश के साथ मजाक कर रही सरकार: प्रीतम सिंह

प्रीतम सिंह
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि युवाओं कि हित की बात करने वाली भाजपा सरकार अग्निपथ योजना लाकर रोजगार के नाम पर नमक छिड़कने का काम किया है। बिना संवाद के इतना बड़ा निर्णय लेना सुरक्षा के नाम पर मजाक किया जा रहा है। कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है और योजना की वापसी...

चार धाम यात्रा: 21 लाख 93 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे धाम

चारधाम
अब तक चार धाम यात्रा शुरू होने के दिन से लेकर शनिवार सायं काल तक कुल इक्कीस लाख तिरानब्बे हजार दो सौ बहत्तर तीर्थयात्री सभी धामों के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ के अनुसार 18 जून सायं काल तक उत्तराखंड चार धाम तीर्थयात्रियों की संख्या 21,93,272 तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। 8 मई बदरीनाथ...

दून में रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत, मौसम सुहाना

मानसून
देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार सुबह से रिमझिम बारिश पड़ने से तेज गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहावना हो गया। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवा चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदान से लेकर पहाड़ तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्यटन...