ऑल वेदर रोड के घटिया निर्माण के खिलाफ चमोली थाने में तहरीर
नंदप्रयाग क्षेत्र में ऑल वेदर सड़क निर्माण कर रही हिलवेज कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के लिए चमोली थाने में तहरीर दी गई है।
विहिप के विभाग मंत्री पवन राठौड़ द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि नंदप्रयाग के पास एक ही बारिश में जिस प्रकार घटिया निर्माण करने की पोल खुल गई, उससे स्पष्ट हो...
मुख्यमंत्री ने क्वैराला पंपिंग योजना के अब तक चालू न होने पर डीएम को दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंपावत जनपद के भ्रमण सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सरलीकरण समाधान और निस्तारण की तर्ज पर कार्य करें। साथ ही समय-समय पर कार्यों की स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा भी करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
उत्तराखंड में 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना: बिक्रम सिंह
प्रदेश में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। इसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। राहत की बात यह है कि बुधवार को पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है लेकिन मौसम विभाग ने 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से बारिश की एक्टिविटी कम...
उत्तराखंड में 06 आईएएस और एक पीसीएस के दायित्व में बदलाव
उत्तराखंड शासन ने छह आईएएस और 07 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पिछले सप्ताह ही 50 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था।बुधवार को अनु सचिव हनुमान प्रसाद की ओर से 06 आईएएस और 01 पीसीएस अधिकारी का स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है। इनमें आईएएस अरविंद सिंह ह्ययांकी को वर्तमान के साथ आयुक्त परिवहन की अतिरिक्त...
सहकारी बैंक के निदेशक ने गणेश गोदियाल के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर
उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मनोज पटवाल ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मनोज पटवाल ने कहा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपनी अनर्गल बयानबाजी व झूठे आरोपों...
उत्तराखंड के राजमार्ग होंगे डबल लेन
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मार्ग पर बनी ऑल वेदर रोड सड़कों के बाद राज्य के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को डबल लेन निर्माण के लिए तैयारी चल रही है।
ऑल वेदर रोड पर डबल लेन सड़क निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी के बाद अब प्रदेश के बाकी सभी नेशनल हाईवे को 2 लेन किये जाने का...
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए आईएएस-पीसीएस समेत 50 अधिकारियों के विभाग
उत्तराखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 24 और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) 22 के अलावा चार सचिवालय सेवा संवर्ग सहित कुल 50 अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। शनिवार की रात मुख्यमंत्री के मंजूरी के बाद सचिव (कार्मिक) सचिव शैलेश बगोली ने यह आदेश जारी किया है।
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सचिन कुर्वे को सचिव...
उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच शनिवार सुबह देहरादून सहित राज्यभर में गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो रही। मौसम विभाग ने नैनीताल और पौड़ी के रेड अलर्ट तो अन्य जिलों के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट पर है। नदी किनारे रह रहे लोगों को वहां से हटने को...
उत्तराखंड में ‘अग्निवीरों’ की भर्ती रैली 19 अगस्त को शुरू होगी
उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए भर्ती रैलियों की तिथियां घोषित हो गई हैं। भारतीय सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए भारतीय सेना में अग्निवीरों के रूप में भर्ती हेतु आगामी अगस्त माह से प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
प्रदेश के...
मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा : गणेश गोदियाल
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने समिति में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि यह सिर्फ मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में गणेश गोदियाल ने कहा कि 2012 की कमेटी भारतीय जनता पार्टी की थी, उस समय...


























































