हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की गयी पुष्प वर्षा
हरिद्वार जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे व एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने भल्ला इंटर कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी।
हेलीकॉप्टर से हरकी पौड़ी सहित हाईवे और कांवड़ पटरी मार्ग पर रुड़की व मंगलौर तक एसएसपी और जिलाधिकारी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका...
उत्तराखंड में सरकारी विभागों में जेम क्रय व्यवस्था लागू
मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखण्ड के शासकीय विभागों और उनके अधीनस्थ संस्थाओं में भारत सरकार की ओर से विकसित गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस, जेम पर उपलब्ध सामग्री एवं सेवाओं को अनिवार्य रूप से खरीदने की व्यवस्था को लागू किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी खरीद में पारदर्शिता व मितव्ययिता के निर्देश के बाद सचिव वित्त सौजन्य की ओर विभागों को...
चीला मार्ग पर यात्री बस पलटी, कई लोग घायल
ऋषिकेश जा रही एक बस चण्डी घाट से आगे काली मंदिर से थोड़ा आगे हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा...
मौसम विभाग ने दी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अपनी सूचना के तहत जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले दिनों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ जनपदों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं...
मजाक बनकर रह गया सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का दावा
कांवड़ मेला अपने चरम पर है। आधे से ज्यादा कांवड़ मेला बीत चुका है। पंचक समाप्त होने के बाद मेला अब अपने शबाब पर चढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के साथ सफाई व्यवस्था पुख्ता होने के भी दावे किए हैं। इसके साथ ही 1 जुलाई से प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक को भी प्रतिबंधित किया...
योजनाओं के नाम से धन के दुरुपयोग पर विधायक किशोर खफा
टिहरी विधायक ने जिला अस्तपाल बौराड़ी के समीप साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। धीमी गति से हो रहे काम पर जहां विधायक ने नाराजगी जाहिर की, वहीं मात्र 42 वाहनों के लिए भारी भरकम राशि से बनाई जा रही पार्किंग के औचित्य पर सवाल खड़े करते हुये जल निगम के ईई...
घास ले जा रही महिलाओं के साथ बदसलूकी को लेकर किया प्रदर्शन
चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के हेलंग में घास लेकर जा रही महिलाओं के साथ पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल के जवानों की ओर से बदसलूकी की घटना तूल पकड़ी जा रही है। मंगलवार को विभिन्न राजनैतिक संगठनों के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कर्णप्रयाग में जुलूस प्रदर्शन कर इस घटना की निंदा की और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग...
कांवड़िया ने अपनाया अनोखा तरीका, सिर पर फौजी का स्टैच्यू रखकर हरिद्वार से नोएडा चला पैदल
कांवड़ मेला के दौरान एक शिवभक्त अपने सिर पर फौजी का स्टैच्यू रखकर हरिद्वार से गंगाजल लेने पहुंचा। शिवभक्त के सैनिकों के प्रति यह सम्मान ने लोगों का दिल जीत लिया है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के गांव छपरोला निवासी 26 वर्षीय माेनू हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंचा है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के मोनू ने सभी का दिल जीत लिया।...
अब घर बैठे दर्ज कराएं ई-एफआईआर
अब घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज की जा सकेगी। इसके साथ ही "उत्तराखण्ड पुलिस एप्प" से सभी ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी।
शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ई-एफआईआर सुविधा और "उत्तराखण्ड पुलिस एप्प" का शुभारंभ किया। उत्तराखंड पुलिस की ओर से शुरू की गई ऑनलाईन रिपोर्टिंग को और अधिक सहज बनाने के लिए प्रदेश में आम जन...
केंद्र सरकार जारी करेगी 175 रुपये का सिक्का, हरिद्वार से जुड़ा है संबंध
हरिद्वार के लिए गौरव का क्षण आने वाला है। केन्द्र सरकार आईआईटी रुड़की के 175 वर्ष पूर्ण होने पर 175 रुपये का सिक्का जारी करने जा रही है। सिक्का 28 ग्राम वजन का होगा और इस सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और 5-5 प्रतिशत जस्ता, निकल का मिश्रण होगा।
आईआईटी रुड़की के 175 वर्ष पूर्ण होने वाले...



























































