दो मई को खुलेंगे तुंगनाथ के कपाट
गोपेश्वर। उत्तराखंड के पंच केदारों में एक तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट दो मई को साढ़े दस बजे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। शनिवार को मक्कूमठ में तुंगनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल पर तुंगनाथ के कपाट खुलने का मुहुर्त निकाला गया। 30 अप्रैल को तुंगनाथ की डोली मक्कुमठ से प्रस्थान कर रात्रि...
हरीश रावत ने ऋषिकेश भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शिरकत की
ऋषिकेश, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 127वें जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऋषिकेश पहुंचे जहां उन्होंने भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में शिरकत की, इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया।
मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि, "भीमराव अंबेडकर अपने देश को एक नई...
अग्नि शमन सेवा दिवस पर दून फायर पुलिस को मिली एडवांस मशीनें
(देहरादून) आज ही के दिन वर्ष 1944 को मुम्बई के बन्दरगाह पर खडें इग्लैण्ड के फोर्ट स्ट्रिकेन नामक 9 हजार टन वाले जहाज में भीषण अग्नि दुर्घटना घटित हुई थी। इस अग्निकाण्ड के दौरान हुऐ विस्फोट में अग्नि शमन कार्य करते हुऐ 66 फायर सर्विस कर्मी शहीद हो गये थे । उन शहीद हुए फायरमैनों तथा उसके उपरान्त अपने...
सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी सहित चार की मौत
नैनीताल/रामनगर। रामनगर के नेशनल हाइवे में हल्दुवा गांव के समीप शनिवार सुबह कार के पेड़ से टकराने पर उसमे सवार एक दंपति चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एकमात्र दो साल के बच्चे की जान बची। सभी मृतक एक ही परिवार से बताए जा रहे है। मृतकों को काशीपुर 108 एम्बुलेंस से रामनगर सयुंक्त चिकित्सालय...
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को भारत रत्न डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मना रहा है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘‘समरसता का अर्थ है सबको एक समान नजर से देखना। और जब हम सबको एक समान...
कांग्रेस ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में निकाला कैण्डिल मार्च
देहरादून, देशभर में हो रही बलात्कार की घटनाओं तथा महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा शाम कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से घण्टाघर तक एक कैण्डिल मार्च का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेजजन मौजूद रहे।
शुक्रवार को आयोजित कैण्डिल मार्च के मौके पर...
अंडर-16 एवं अंडर-19 क्रिकेट टीम का चयन
हरिद्वार, क्रिकेट ऐसोसिएशन आॅफ हरिद्वार द्वारा जमालपुर खेल मैदान पर जनपद हरिद्वार के पंजीकृत खिलाड़ियों अंडर-16 एवं अंडर-19 चयन प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में जनपद अंडर-16 एवं अंडर-19 टीम का चयन किया गया। चयनकर्ताओं की भूमिका शिवनारायण सिंह, चन्द्रमोहन, कुलदीप अरुण तिवारी, भुवन कुमार ने निभाई। इस अवसर पर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कुमार उपस्थित रहे।
क्रिकेट ऐसोसिएशन आॅफ हरिद्वार...
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारः बोनी कपूर ने ट्विट कर कहा, ‘काश वो यहां होती’
नई दिल्ली, श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर बोनी कपूर ने ट्विट कर खुशी जाहिर की है। बोनी कपूर ने ट्विट कर कहा कि," मैं बेहद खुश हूं, काश वो इस वक्त यहां होती, यह पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है उनका| बहुत सी बातें इस वक्त दिमाग में आ रही हैं, काश वो इस वक्त यहां...
अनुपम खेर ने ‘द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’ फिल्म का पहला वीडियो किया ट्विट
नई दिल्ली, बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को अपने ट्विटर एकाउंट पर संजय बारू की किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’ पर बन रही फिल्म का पहला वीडियो पोस्ट किया है। नौ सेकंड की वीडियो में अनुपम खेर एक अवास से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर हूबहू पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन सिंह की वेशभूषा में...
आज ही के दिन जेपी ने गांधी मैदान में छात्र आंदोलन का नेतृत्व करने का किया था ऐलान
गया, 14 अप्रैल, 1974 बिहार और देश की राजनीति में एक अहम तिथि है। इसी दिन जयप्रकाश नारायण ने गया के एेतिहासिक गांधी मैदान में जनसैलाब के समक्ष छात्र आन्दोलन का नेतृत्व करने की घोषणा की थी। 12 अप्रैल को गया में छात्र आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फिर फायरिंग कर 12 लोगों को मौत की नींद सुला...


























































