भाजपा ने बनाई थराली विधानसभा और निकाय चुनाव की रणनीति

0
511

गोपेश्वर। थराली के विधायक मगन लाल के आकस्मिक निधन से रिक्त हुई सीट पर होने वाला चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा व चुनौती बन गया। भाजपा हर हाल में इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। इसके लिए बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट को इस चुनाव का संयोजक बनाया गया है। भाजपा ने इस चुनाव समेत स्थानीय निकाय चुनावों में जीत के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
चमोली में शनिवार को एक विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक गोपनीय बैठक हुई। बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक से मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया था। हालांकि बाद में बैठक होने के बाद विधायक ने स्वीकार किया कि यह बैठक चुनाव को लेकर थी लेकिन बैठक में क्या निर्णय लिया गया, यह गोपनीय रखा गया। सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं में आपसी एकता और हर वर्ग को साथ लेने पर विशेष चर्चा हुई। थराली विधान सभा सीट को मूछो का सवाल भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बनाया है। कौन हो सकता है दावेदार इस पर भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली गई। स्थानीय निकाय चुनाव में सीटों का आरक्षण होता है तब कौन दावेदार होगा इस पर भी चर्चा हुई। बताया जाता है कि कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि बाहर से किसी को टिकट मिला तो यह बर्दाश्त नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार बैठक में कहा गया कि छन कर मिल रही जानकारी के अनुसार सरकार अपनी पंसद के लोगों को टिकट दे सकती है। इनमें भाजपा के जो कार्यकर्ता नहीं है उनका नाम भी बताया गया इस पर खूब हंगामा भी हुआ।