Page 1184

गंगा सप्तमी पर श्रद्वालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार। गंगा सप्तमी के मौके पर हजारों श्रद्वालुओं ने हर की पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा में डुबकी लगाते हुए मन्दिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्वि की कामना की। इस दौरान कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुये। तीर्थपुरोहितों एवं पण्डा समाज के लोगों ने गंगा की पूजा-अर्चना कर देष में सुख-समृद्वि की कामना की। गंगा सप्तमी...

एक शिक्षक, नौ विषयों का संचालन

कालसी/ विकासनगर। सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राआें का भविष्य निर्माण किस तरह हो रहा है इसका अंदाजा ब्लाक क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूलों का निरीक्षण करने से लगाया जा सकता है। जूहा स्कूल सवाई में पिछले दो वर्षों से अधिक समय से तीन कक्षाओं के नौ विषयों के संचालन के लिए मात्र एक ही शिक्षक तैनात है, जो पचास बच्चों को...

शाहिद कपूर के घर फिर नन्हा मेहमान

शाहिद कपूर के जीवन में एक बार फिर खुशियां दस्तक दे रही हैं। शाहिद एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने इंस्टाग्राम पर बहुत मज़ेदार तरीके से अपने दूसरे बच्चे की खबर दी। शाहिद-मीरा की बेटी मीशा की तस्वीर के साथ लिख दिया बिग सिसटर यानि अब छोटी सी मीशा बनने वाली हैं...

मॉडल मिलिंद सोमन ने अंकिता कोनवार के साथ रचि शादी

पर मॉडल मिलिंद सोमन और अंकिता कोनवार की हल्दी तस्वीरें जब इंस्टाग्राम पर आईं तब जाकर इस बात का पूरी तरह खुलासा हुआ कि चर्चा में रहने वाला ये कपल शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बेहद सादे अंदाज़ में शनिवार को महाराष्ट्र के अलीबाग में दोनों की मेहंदी और शादी का समारोह हुआ। मिलिंद सोमन जिन्हें आइरन मैन...

मसूरी का पहला बायो टायलट जनता को समर्पित

मसूरी, नगर पालिका मसूरी के वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत मां संतुला देवी मंदिर मार्ग के समीप मसूरी का पहला बायो डायजिस्टर टायलेट पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ला ने बतौर मुख्य अतिथि उदघाटन कर जनता को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, "मसूरी में इस तरह के छह स्थानों पर बायो डायजिस्टर टायलेट का निर्माण किया जायेगा जिसमें...

राजाजी नेशनल पार्क स्थिति गुर्जर बस्ती के एक डेरे में लगी भीषण आग

ऋषिकेश,राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से सटे लक्ष्मण झूला थानांतर्गत कुनाव गांव के समीप गुज्जर बस्ती में बिती रात आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने किसी तरह आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक, कुनाऊं गांव के निकट कुनाऊं चौड़ क्षेत्र में वन गुर्जरों के डेरे रहे हैं। रात्रि करीब 11 बजे अचानक गुर्जरों...

जल्द नहीं चेते तो गंगा सिर्फ रह जाएगी प्रतीक के रूप में 

ऋषिकेश, गंगा दशहरे में तीर्थनगरी ऋषीकेश में भारी संख्या में  भीड़ जुटी, माना जाता है कि आज ही के दिन गंगा का धरती में अवतरण हुआ था। जिस मानव कल्याण के लिए गंगा ने पृथ्वी पर अवतरण लिया उसी मानव ने वर्तमान में गंगा को प्रदूषित कर उसके अस्तित्व पर ही संकट लगा दिया है गंगा दशहरे पर ऋषिकेश से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने...

दिशा ने टाइगर से कहा- तू चल मैं आई

अपने बिज़ी शेडियूल से एक दूसरे के लिए समय निकालना तो कोई टाइगर श्राफ और दिशा पटनी से सीखे।  ये बात तो हम आपको पहले बता चुके है कि टाइगर इन दिनों देहरादून में स्टूडेंट ऑफ द इयर-2 की शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए टाइगर की खास दोस्त दिशा पटनी उनसे मिलने देहरादून आ गईं। और वो भी टाइगर...

मस्ती, बीयर से गंगा की आस्था हो रही खण्डित

ऋषिकेश। धर्म नगरी ऋषिकेश की सूरत ही नहीं बल्कि उसकी सीरत भी तेजी से बदल रही है। साधु-संतों की तपस्थली माने जाने वाली धार्मिक नगरी ऋषिकेश अब तेजी से मिनी गोवा के रूप में तब्दील होती जा रही है। जहां शराब,शबाब और कबाब के साथ पर्यटकों को लुभाने का हर मुमकिन इंतजाम कुछ तथाकथित कैम्प संचालकों द्वारा किया जा...

खोखले नजर आ रहे यात्रा की तैयारियों के दावे

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे स्थानीय प्रशासन ने नगर के अतिक्रमण को लेकर चलाए गए अभियान की दुकानदारों द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जहां प्रशासन अतिक्रमण हटाए जाने का दावा कर रहा है, वहीं प्रशासन के जाते ही दुकानदार फिर से सड़कों पर देखे जाते हैं लेकिन प्रशासन ने अपनी आखों...