चीला मार्ग पर यात्री बस पलटी, कई लोग घायल
ऋषिकेश जा रही एक बस चण्डी घाट से आगे काली मंदिर से थोड़ा आगे हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा...
मौसम विभाग ने दी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अपनी सूचना के तहत जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले दिनों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ जनपदों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं...
मजाक बनकर रह गया सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का दावा
कांवड़ मेला अपने चरम पर है। आधे से ज्यादा कांवड़ मेला बीत चुका है। पंचक समाप्त होने के बाद मेला अब अपने शबाब पर चढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के साथ सफाई व्यवस्था पुख्ता होने के भी दावे किए हैं। इसके साथ ही 1 जुलाई से प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक को भी प्रतिबंधित किया...
योजनाओं के नाम से धन के दुरुपयोग पर विधायक किशोर खफा
टिहरी विधायक ने जिला अस्तपाल बौराड़ी के समीप साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। धीमी गति से हो रहे काम पर जहां विधायक ने नाराजगी जाहिर की, वहीं मात्र 42 वाहनों के लिए भारी भरकम राशि से बनाई जा रही पार्किंग के औचित्य पर सवाल खड़े करते हुये जल निगम के ईई...
घास ले जा रही महिलाओं के साथ बदसलूकी को लेकर किया प्रदर्शन
चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के हेलंग में घास लेकर जा रही महिलाओं के साथ पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल के जवानों की ओर से बदसलूकी की घटना तूल पकड़ी जा रही है। मंगलवार को विभिन्न राजनैतिक संगठनों के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कर्णप्रयाग में जुलूस प्रदर्शन कर इस घटना की निंदा की और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग...
कांवड़िया ने अपनाया अनोखा तरीका, सिर पर फौजी का स्टैच्यू रखकर हरिद्वार से नोएडा चला पैदल
कांवड़ मेला के दौरान एक शिवभक्त अपने सिर पर फौजी का स्टैच्यू रखकर हरिद्वार से गंगाजल लेने पहुंचा। शिवभक्त के सैनिकों के प्रति यह सम्मान ने लोगों का दिल जीत लिया है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के गांव छपरोला निवासी 26 वर्षीय माेनू हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंचा है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के मोनू ने सभी का दिल जीत लिया।...
अब घर बैठे दर्ज कराएं ई-एफआईआर
अब घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज की जा सकेगी। इसके साथ ही "उत्तराखण्ड पुलिस एप्प" से सभी ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी।
शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ई-एफआईआर सुविधा और "उत्तराखण्ड पुलिस एप्प" का शुभारंभ किया। उत्तराखंड पुलिस की ओर से शुरू की गई ऑनलाईन रिपोर्टिंग को और अधिक सहज बनाने के लिए प्रदेश में आम जन...
केंद्र सरकार जारी करेगी 175 रुपये का सिक्का, हरिद्वार से जुड़ा है संबंध
हरिद्वार के लिए गौरव का क्षण आने वाला है। केन्द्र सरकार आईआईटी रुड़की के 175 वर्ष पूर्ण होने पर 175 रुपये का सिक्का जारी करने जा रही है। सिक्का 28 ग्राम वजन का होगा और इस सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और 5-5 प्रतिशत जस्ता, निकल का मिश्रण होगा।
आईआईटी रुड़की के 175 वर्ष पूर्ण होने वाले...
ऑल वेदर रोड के घटिया निर्माण के खिलाफ चमोली थाने में तहरीर
नंदप्रयाग क्षेत्र में ऑल वेदर सड़क निर्माण कर रही हिलवेज कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के लिए चमोली थाने में तहरीर दी गई है।
विहिप के विभाग मंत्री पवन राठौड़ द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि नंदप्रयाग के पास एक ही बारिश में जिस प्रकार घटिया निर्माण करने की पोल खुल गई, उससे स्पष्ट हो...
मुख्यमंत्री ने क्वैराला पंपिंग योजना के अब तक चालू न होने पर डीएम को दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंपावत जनपद के भ्रमण सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सरलीकरण समाधान और निस्तारण की तर्ज पर कार्य करें। साथ ही समय-समय पर कार्यों की स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा भी करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...



























































