बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
हरिद्वार, बुद्ध पूर्णिमा पर देश के कई प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन किए तथा साथ ही दान देकर पुण्य लाभ भी अर्जित किया। स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के...
गंगा में नहाते वक्त दो युवक डूबे एक का शव पुलिस ने किया बरामद
ऋषिकेश, मुनि की रेती थाना अंतर्गत तपोवन स्थित एक होटल में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले दो युवक गंगा में नहाते हुए डूबे। पुलिस ने एक का शव बरामद कर लिया है।
युवकों के डूबने की सूचना गंगा किनारे घूम रहे लोगों ने पुलिस चौकी पर दी। पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र नेगी ने बताया की सोमवार की सुबह 8:00 बजे...
राज्यपाल से मिली निशानेबाज देवांशी राणा
देहरादून। आस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग में स्वर्ण पदक जितकर देहरादून लौटने पर निशानेबाज देवांशी राणा ने प्रदेश के राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल से भेंट की। राज्यपाल ने बधाई देते हुए कहा कि देवांशी ने जूनियर वर्ल्ड कप में दो स्वर्ण पदक जितकर अपने परिवार के साथ ही उत्तराखंड व देश का नाम रोशन...
जेईई में 226 अंको के साथ मारतंड ने नाम किया रोशन
देहरादून। हारने का डर और खुद पर भरौसे ने कई बार तोड़ा। लेकिन, हर बार मेरे माता पिता मेरे लिए नई उर्जा और विश्वास की ताकत बनकर मेरे साथ खड़े हो गए। यही कारण है कि मैने परीक्षा में सफलता हासिल की। यह कहना है ऋषिकेश के मारतंड दूबे का। मारतंड ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार 226 अंक...
नई 108 एंबुलेंस को भेजा जाएगा दूर के जिलों मेःडीजी हेल्थ
गोपेश्वर। उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की महानिदेशक डा. अर्चना श्रीवास्तव ने सोमवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर का औचक निरीक्षक कर यात्रा काल में सभी व्यवस्थाओं को चाक चैबंद रखने के निर्देश के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अपने कार्य स्थल पर न होने पर नाराजगी प्रकट की। साथ ही जिला मुख्यालय के ट्रोमा सेंटर की बदहाली...
सीनियर सिटीजन के लिए फरिश्ता बनी पुलिस
ऋषिकेश। पौड़ी जनपद के पुलिस कप्तान जगतराम जोशी द्वारा चलाया जा रहा सीनियर सिटीजन से मिलिए अभियान निराश्रित लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है । अभियान के जरिए पुलिस की छवि भी निखर रही है।
पौड़ी जनपद मे जीवन के अंतिम दौर में पहुंच चुके वृद्धों की सुरक्षा के साथ-साथ अभियान के तहत पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें...
गर्मी की तपिश बढने के साथ सजी देशी फ्रिज की दुकानें
ऋषिकेश। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही शीतल पेय पदार्थों की तलाश बढ़ जाती है। इसमे गरीब तबका भी पीछे नहीं है। वह देशी फ्रिज कहे जाने वाले घड़ा व सुराही की व्यवस्था में जुट गया है। गर्मी को देखते हुए इसकी बिक्री भी कई गुना बढ़ गई है।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश मे बड़ी...
ऐसी अनोखी गौशाला जहां गाय सुनती हैं म्यूजिक
हरिद्वार। भारत विश्वभर में दुग्ध उत्पादन को लेकर दूसरा सबसे बड़ा देश है। यहां गौशाला और गौ पालन करना बहुत ही आम बात है, लेकिन हरिद्वार स्थित एक ऐसी अनोखी गौशाला के है, जहां गौमाताएं म्यूजिक सुनती हैं और हर किसी के पास अपने नाम का एक पर्सनल आइडी कार्ड भी है।
माता भगवती गौशाला हरिद्वार के शांतिकुंज में स्थित...
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही तीर्थनगरी श्रद्वालुओं से हुई गुलजार
ऋषिकेश। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश मे देश के विभिन्न प्रांतों से यात्रियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर तीर्थाटन के लिए यात्रियों का जेसे सैलाब उमड़ा, इसका अंदाजा शायद प्रशासन को भी नहीं रहा होगा। स्थिति यह हो गई कि सोमवार को आईएसबीटी परिसर पूरी तरह...
नारायण पर्वत पर लगी आग, एसडीआरएफ की सुझबुझ से काबू
गोपेश्वर। सोमवार की सुबह बदरीनाथ कपाट खुलने के साथ ही सुबह करीब 11 बजे नारायण पर्वत पर आग लग गई। आग से गंगा भारती की कुटिया में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, एसडीआरएफ व स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...


























































