बाहूबली की देवसेना उत्तराखंड में गंगोत्री धाम पहुंची

0
823

बाहूबली की देवसेना उत्तराखंड में गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए आईं हैं। तैलुगू फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी मां गंगा का आशिर्वाद लेने के लिए गंगोत्री में हैं। अनुष्का शेट्टी यहां कुछ समय शांति से बिताना चाहती हैं इसलिए उन्होंने किसी भी फैन्स के साथ फोटो नहीं खिचवाई।

गंगा आरती के लिए वो जूना अखाड़ा के साधुओं के साथ गंगोत्री धाम पहूंची। वहां एक खास पूजा करवाई। औऱ गंगोत्री धाम में एक घंटा रुक कर ध्यान लगाया। जूना अखाड़े वालों ने उनकी सुरक्षा की पूरी ज़िम्मेदारी ली है। उत्तराखंड की मशहूर झिंगोरे की खीर खा तो वो दिवानी ही हो गईं। गंगोत्री के बाद वो रात को वो नेताला चली गईं। नेताला की वादियों में समय बिताने के बाद सुना है कि वो केदारनाथ के दर्शन के लिए रवाना होंगी। इस बार केदारनाथ में बहुत सी चीज़े पहली बार हो रही हैं। जिसके लिए देवसेना यानि अनुष्का खूब उत्साहित हैं।