डांसिंग रियेलिटी शो के टॉप आठ में पहुंची दून के सगे भाईयों की जोड़ी
देहरादून, रियल्टी शो 'हाई फीवर डांस का नया तेवर' में देहरादून के दो सगे भाईयों की जोड़ी टॉप आठ में पहुंच चुकी है। शो में दोनों भाईयों की जीत के लिए परिवार ने उत्तराखंड और विशेष रूप से दून के युवाओं से वोटिंग की अपील की है।
शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में बकायदा प्रेसवार्ता कर परिवार और अन्य शुभचिंतकों ने...
तीर्थनगरी में जाम से लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
हरिद्वार, वीकेंड पर हरिद्वार में जाम के कारण तीर्थनगरी में वाहनों की लम्बी कतारें सड़कों पर देखने को मिलीं। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी लोगों को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पाई। लोग घंटों जाम में फंसे रहने के लिए मजबूर रहे। हालत यह थी कि जाम की भयावह हो चुकी स्थिति पर काबू पाने...
कार में शिक्षक का शव मिला
देहरादून, थाना रायपुर क्षेत्र में रिंग रोड के पास शनिवार की सुबह एक कार में एक शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
रायपुर थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान किशोर सिंह चौहान (42) पुत्र स्वर्गीय गब्बर सिंह निवासी गहड़ वाया हिंडोलाखाल जनपद टिहरी के...
“मेरा गाँव-स्वच्छ गाँव” की मुहिम पहुंची देश के अंतिम गांव ‘माणा’
(माणा/चमोली) कंडारा गांव से “मेरा गांव-स्वच्छ गांव अभियान की शुरुआत के बाद इंजीनियर भवान सिंह रावत ने अलग-अलग गांवों और मंदिरों में इसकी शुरुआत कर दी है।इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए भवान सिंह रावत ने जैठ पूजै मेले के अवसर पर देश के अंतिम गाँव माणा में गांववालों और मेले मे आये सभी यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।...
एशियाई जूनियर रोइंग चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित
नई दिल्ली, कोरिया में 25 जून से आयोजित होने वाले एशियाई जूनियर रोइंग चैम्पियनशिप के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम (महिला व पुरूष) की घोषणा कर दी गई है। टीम चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए 21 जून 2018 को हैदराबाद से कोरिया के लिए रवाना होगी। चैम्पियनशिप का समापन 30 जून को होगा।
चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम इस...
उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, मांगी अमन-चैन की दुआ
देहरादून, अमन और भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने ईदहाह में नमाज अता कर विश्व में अमन और चैन कायम रखने की दुआ मांगी। राज्यपाल केके पॉल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा...
ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में धूम-धाम से मनाई गयी ईद
ऋषिकेश, रिमझिम बारिश हो की फुहार और मौसम में ठंडक यह नजारा है। तीर्थ नगरी ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र का जहां आपसी सौहार्द और भाईचारा का त्यौहार ईद बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऋषिकेश के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र ईद की रौनक से गुलजार हैं। बच्चों में उत्साह देखने लायक है ऋषिकेश के आईडीपीएल और डोईवाला में...
ऋषिकेश के त्रिकांश ने नेशनल जियोग्राफिक फोटो कॉंटेस्ट में टॉप 10 में जगह बनाई
अपने जुनून को फॉलो करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जगह बनाने की एक कहानी आज आपसे साझा करेंगे। ये कहानी किसी बड़े शहर से नहीं बल्कि उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश से है। महज 19 साल की उम्र में त्रिकांश शर्मा की खिंची हुई तस्वीर ने पर्यावरण रिपोर्टिंग के लिये विश्व प्रसिद्ध नेशनल जियोग्राफिक में अपने लिये जगह बना ली...
नदियों में सिल्ट जमा होने से चीला पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप
हरिद्वार, पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते सूबे में जल विद्युत उत्पादन प्रभावित हुआ है। गंगा नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से चीला जल विद्युत गृह में बिजली उत्पादन ठप रहा। इसके साथ विभाग परियोजना की ओर पानी की सप्लाई भी रोक दी है।
पिछले दिनों से पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर...
क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत
बेंगलुरू, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में आगंतुक टीम खेल को दो दिन से आगे नहीं ले जा सकी। पहली पारी में भारत के 474 रनों के जवाब में अफगानिस्तान दो पारियों में कुल 212 रन ही बना पाई और एक पारी व 249 रन से हार गई। यह भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी...


























































