Page 1116

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस ने की कॉम्बिंग

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार देवभूमि उत्तराखंड से देश-दुनिया को योग का संदेश देंगे। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को देहरादून के एफआरआई में कार्यक्रम तय है। इस कार्यक्रम में पचास हजार से अधिक की संख्या में लोग प्रधानमंत्री के साथ योग करने वाले है। योग कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रसाशन ने सुरक्षा व्यवस्था के...

कैलाश मानसरोवर यात्री हेलीकाप्टर से जाएंगे गुंजी

पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरे दल रविवार को दिन में पिथौरागढ़ पहुंचा। मौसम अनुकूल रहने पर हेलीकाप्टर सोमवार की सुबह कैलाश यात्रियों को लेकर गुंजी के लिए उड़ान भरेगा। जिला प्रशासन के अनुसार वायु सेना के हेलीकाप्टरों को शनिवार की शाम तक यहां पहुंचना था लेकिन मौसम लगातार खराब होने से रविवार को भी हेलीकाप्टर नहीं पहुंच पाए। कैलाश...

स्पीड गवर्नर को लेकर छठवें दिन भी धरना जारी

देहरादून। स्पीड गवर्नर की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर वाहन चालकों ने रविवार को भी आरटीओ के सम्मुख धरना दिया। चालकों ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। मैक्सी-कैब, टैक्सी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले वाहन चालक और मालिक संभागीय ने छठवें दिन भी परिवहन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे।...

मैड ने चलाया नेशविला रोड में सफाई अभियान

देहरादून। देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग अडिफरेंस बाई बीइंग द डिफरेंस (मैड) ने रविवार सुबह नेशविला रोड में सफाई अभियान चलाया। संगठन के सदस्य सुबह साढ़े सात बजे अपने सामान के साथ नैशविला के कूड़ेदान पहुंचे, यहां उन्होंने प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं घरों का कूड़ा कूड़ेदान से ज्यादा रोड में पाया। संस्था के 25-30 सदस्य दस्ताने और मास्क...

नौशेरा सेक्टर में शहीद विकास गुरंग का शव पहुंचा उनके घर ऋषिकेश

ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी रायफलमैन विकास गुरुंग शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हो गए थे। जिसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर पुरे सैन्य सम्मान के साथ उनके घर पर लाया गया, जहां स्थानीय नागरिकों ने, 'विकास गुरुंग अमर रहे व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।' 21 साल की उम्र में देश के लिए शहीद विकास गुरुंग...

केदारनाथ आपदा: हाईकोर्ट ने दिए उरेडा अधिकारियों पर एफआईआर के निर्देश

(देहरादून) केदारनाथ आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों में घोटाले के मामले पर हाईकोर्ट ने उरेडा के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट की खण्डपीठ ने राज्य के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि घोटाले में शामिल सभी अधिकारियों पर एक महीने के अंदर एफआईआर दर्ज करें। अधिवक्ता सुशील वशिष्ठ ने हाईकोर्ट में याचिका...

बारिश की स्थिति में होगा ‘वर्षा योग’

देहरादून, बारिश होने की स्थिति में ‘वर्षा योग’ होगा। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार बारिश के आसार कम हैं। फिर भी, प्रतिभागियों को बता दिया गया है कि वर्षा के कारण योग अभ्यास बाधित नहीं होगा। वर्षा योग से रोमांच और भी बढ़ जाएगा। सभी योग मैट के साथ शू बैग और वाटर प्रूफ मोबाइल पाउच का इंतजाम होगा। सचिवालय...

पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप

देहरादून, वीर नारी विकास समिति की अध्यक्ष मीना राणा ने भू-माफियाओं पर दून की जनता की पुश्तैनी जमीनों पर जबरन कब्जा करने का अरोप लगाया है। उन्होंने कहा राजधानी में चारों तरफ भूमाफिया दून की गरीब जनता की जमीनों को सरेआम गुंडागर्दी से हड़पने का काम कर रहे हैं, वहीं पुलिस शिकायत दर्ज करने को तैयार नहीं है। भूमाफिया...

ऋषिकेश का लाल विकास गुरंग आतंकियों से लोहा लेते हुए हुआ शहीद

ऋषिकेश,ईद के दिन भी आज अपनी हरकतों से बाज नहीं आया पाकिस्तान। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुआ ऋषिकेश का लाल, जिससे आसपास के क्षेत्र में पूरा माहौल गमगीन हो गया। शहीद के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। ऋषिकेश के श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले रमेश...

दुर्घटनाः सतपुली के पास बस खाई में गिरी,1 की मौत

(पौड़ी) पहाड़ी रास्तों पर इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। पौड़ी गढ़वाल जनपद में पौड़ी से कोटद्वार जा रही  बस सतपुली के पास बस गहरी खाई में गिर गई। पौड़ी से कोटद्वार जा रही जिएमओयू कि बस सतपुली के पास ब्रेक फेल होने से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।जिसमें एक लड़की की मौके पर ही मौत...