मैड ने चलाया नेशविला रोड में सफाई अभियान

0
621

देहरादून। देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग अडिफरेंस बाई बीइंग द डिफरेंस (मैड) ने रविवार सुबह नेशविला रोड में सफाई अभियान चलाया। संगठन के सदस्य सुबह साढ़े सात बजे अपने सामान के साथ नैशविला के कूड़ेदान पहुंचे, यहां उन्होंने प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं घरों का कूड़ा कूड़ेदान से ज्यादा रोड में पाया। संस्था के 25-30 सदस्य दस्ताने और मास्क पहन कर कूड़ा साफ करने में जुट गए। कूड़े में मुख्य रूप से प्लास्टिक की पॉलिथीन और फ्रूटी के पैकेट, और घरेलू कूड़ा था जो कूड़ेदान के साथ साथ रोड में भी बिखरा पड़ा था।
मैड के सदस्य आश्रित, जो काफी समय से मैड के साथ जुड़े हैं उन्होंने कहा कि यह देख के दुख होता है कि देहरादून जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए विख्यात था, आज एक कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए जन सहयोग एवं जागरूकता को एक महत्वपूर्ण कार्य बताया। एक और सदस्य जाह्नवी ने कहा कि शहर ऐसी हालत के लिए नगर निगम के साथ साथ ये शहरवासी भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा जी जनभागीदारी के बिना शहर को साफ करना बहुत मुश्किल होगा। शहरवासियों को भी इस सफाई अभियान में अपना योगदान देना होगा। यह अभियान 9:30बजे तक चला।
मैड विगत सात वर्षों से हर रविवार शहर के सुधार और विकास के लिए शहरवासियों के साथ कुछ न कुछ कार्यक्रम करता आया है। आज के कार्यक्रम में आदर्श त्रिपाठी, सुभावि गुप्ता, खुशाली गुप्ता, अनूप सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।