सरकार का यू टर्न: विरोध को देखकर झुकी सरकार, बदला फैसला
(देहरादून) विपक्ष के हावी होने और सोशल मीडिया पर चल रही खिंचाई के बाद प्रदेश सरकार ने अब विकास कार्यों की जिलेवार समीक्षा करने का फैसला लिया है। जबकि,दो दिन पहले मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने विधानसभावार समीक्षा करने का कार्यक्रम जारी किया था जिसमें उन 13 विधानसभाओं को छोड़ दिया गया था जहां कांग्रेस और निर्दलीय विधायक जीतकर आए...
राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे खोल रहे हैं उत्तराखंड सरकार के दावों की पोल
(ऋषिकेश) उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाने का दावा करने वाली प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार के तमाम दावों की हवा निकलती हुई दिखाई दे रही है। ऋषिकेश की बात करें तो यहां राष्ट्रीय राजमार्ग भी गड्डो के रूप में तब्दील होकर रह गए हैं। आलम यह है कि अब इन पर से गुजरते वक्त वाहन चालकों को हिचकोले...
उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आएंगे सुपर स्टार रजनीकांत
(देहरादून) उत्तराखण्ड में शीघ्र ही एक और तमिल फिल्म की शूटिंग होने जा रही है। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि परिषद द्वारा शुक्रवार को तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति जारी कर दी गई है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका दक्षिण भारत फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत निभा रहे है। फिल्म...
शर्मनाक: आदर्श स्कूल में प्रधानाचार्य और शिक्षिका के बीच जूतम पैजार
(देहरादून)। आदर्श और संस्कार। गुरु ही हमें इनका ज्ञान देते हैं। लेकिन अगर गुरु ही आदर्श और मार्यदाओं की सीमाओं को लांघ दे तो आप क्या कहेंगे। जी हां, एक ऐसा ही मामला सामने आया है देहरादून के सहसपुर ब्लाक के आदर्श विद्यालय राजकीय जूनियर हाईस्कूल तेलपरा का। जहां प्रधानाचार्य और शिक्षिका के बीच जमकर गाली गलौच और जूतपैजार...
प्रधानाचार्य पर लगा अश्लील हरकत करने का आरोप
(कोटद्वार)। कोटद्वार के मोहल्ला ग्रास्टनगंज में एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य की शर्मनाक हरकत सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य अपने ही विद्यालय के 10वीं कक्षा के एक छात्र से तीन दिन पूर्व अश्लील हरकत कर रहा था, जिसके बाद से छात्र काफी डरा-सहमा हुआ था और स्कूल नही जा रहा था। जब घरवालों ने उससे पूछा कि...
मानसून का कहर: पहाड़ों पर मौसम की मार, भारी क्षति
(देहरादून) पहाड़ों पर मॉनसून परेशानियों की बारिश लेकर आया है। आलम यह है कि प्राकृतिक आपदा के चलते कई स्थानों पर लोगों को भारी हानि हुई है। जिला पिथौरागढ़ में बारिश के कारण हिंगोला नोले में छह लोग बह गए। हालांकि बहने वालों में तीन लोगों को बचा लिया गया, लेकिन तीन अभी तक लापता हैं। वहीं, मानसरोवर यात्रा...
पुलिस लाईन देहरादून में संपन्न हुई पासिंग आउट परेड
पुलिस लाईन देहरादून में प्रशिक्षणार्थ रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड़ समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, ए0पी0 अंशुमन, ने परेड की सलामी ली और उसके बाद परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद दीक्षांत परेड बैन्ड की धुन पर मार्च पास करते हुए मंच से गुजरी, और पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण,...
मौत के साए में शिक्षा लेने को मजबूर बच्चे
हरिद्वार। स्कूलों को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। जहां बच्चे जाकर अपना भविष्य संभालते और संवारते हैं। किन्तु जब स्कूलों की हालत ही खस्ता हो तो बच्चों का भविष्य क्या संवरेगा। भविष्य संवारने की कोशिश करने वाले बच्चे स्कूल की इमारत को देखकर शिक्षा से ज्यादा अपनी जिंदगी की परवाह करने को मजबूर हैं। यूं कहा जा सकता...
बल्लियों के सहारे स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे
गोपेश्वर। चमोली जिले में उर्गम घाटी के गांवों में स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। खास कर बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी विकट हो जाती है। कई स्कूल ऐसे हैं जहां रास्ते, पुलिया टूटी हैं। बच्चे बल्लियों से बने काम चलाऊ पुल के सहारे स्कूल जाने पर मजबूर...
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाना जरूरी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेे 13 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। निदेशालय महिला सशक्तिकरण, प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में 13 महिलाओं/किशोरियों को राज्य स्त्री शक्ति ‘‘तीलू रौंतेली पुरस्कार’’से व 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकारी पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर...



























































