एशियन खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित

0
479

नई दिल्ली, हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 18 अगस्त से जकार्ता में शुरू हो रहे एशियन खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। स्ट्राइकर रानी को टीम की कमान सौंपी गई है,जबकि गोलकीपर सविता को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम के चयन को लेकर टीम के मुख्य कोच सजोर्ड मारिजने ने कहा कि हमारे पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई 2018 से शुरू हो रहे हॉकी महिला विश्व कप लंदन 2018 में टीम का अनुभव 18वें एशियाई खेलों में महत्वपूर्ण साबित होगा और लंदन में अच्छी तरह से खेलना एशियाई खेलों से पहले टीम के आत्मविश्वास के लिए अच्छा होगा।
एशियन खेलों के लिए टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), रजनी एतिमारपु।
डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकरा, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर।
मिडफील्डर : नमिता टोप्पो,लिलिमा मिन्ज़,मोनिका, उदिता,निक्की प्रधान, नेहा गोयल।
फॉरवर्ड्स : रानी (कप्तान),वंदना कटारिया,लालरेमियामी, नवनीत कौर और नवजोत कौर