कांग्रेसी कलह: अगर हमें अपमानित करके कांग्रेस मजबूत होती है तो यह भी मंजूरः किशोर

0
790

रुड़की पहुंचे किशोर उपाध्याय ने कहा अगर मुझे या पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपमानित करके कांग्रेस मजबूत होती है तो हमें यह मंजूर है।
रुड़की में कांग्रेस की 12 जुलाई को होने वाली जन आक्रोश रैली के जगह-जगह लगे बैनर व पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड किशोर उपाध्याय के फोटो ना लगाने पर आज रुड़की पहुंचे किशोर उपाध्याय ने कहा की मुझे या पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपमानित करने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होती है तो उन्हें यह भी मंजूर है। क्योंकि यह वही कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, जब हरीश रावत प्रदेश के मुख्यमंत्री और किशोर उपाध्याय प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हुआ करते थे तब यह लोग उनके आने से पहले ही उनके स्वागत में खड़े मिला करते थे। किशोर उपाध्याय के नाम के आगे जबसे पूर्व अध्यक्ष लगा है तब से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उनसे दूरी बनाए हुए हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी सवाल उठाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तराखंड से 100 करोड़ रुपये चंदे के रूप में जो लेकर गए हैं उसका राज्य की आर्थिक स्थिति और विकास पर नकारात्मक असर पड़ रहा है उसकी इस उगाई के लिए राज्य सरकार खनन माफिया, भू माफिया ,वन माफिया ,शराब माफिया से वसूली कर रही है ।

विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार और खत्म हो रहे संगठन से झूझती उत्तराखंड कांग्रेस के लिये पार्टी की अंद्रूनी लड़ाी लंबे समय से जी का जंजाल बनी हुी है। पार्टी में हर नेता अपना खेमा मजबूत करने की पुरज़ोर कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे में लेकिन वो नेता ये भूल रहे हैं कि जनता और अपने कार्यकर्रताओं का विश्वास पाने का ये तरीका शायद न पार्टी क लिये सही बैठै और न खुद इन नेताओं के लिये।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री गोपाल नारसन ,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ताराचंद सैनी और वरिष्ठ कांग्रेस मुनेश त्यागी मौजूद रहे।