मौत के साए में शिक्षा लेने को मजबूर बच्चे
हरिद्वार। स्कूलों को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। जहां बच्चे जाकर अपना भविष्य संभालते और संवारते हैं। किन्तु जब स्कूलों की हालत ही खस्ता हो तो बच्चों का भविष्य क्या संवरेगा। भविष्य संवारने की कोशिश करने वाले बच्चे स्कूल की इमारत को देखकर शिक्षा से ज्यादा अपनी जिंदगी की परवाह करने को मजबूर हैं। यूं कहा जा सकता...
बल्लियों के सहारे स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे
गोपेश्वर। चमोली जिले में उर्गम घाटी के गांवों में स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। खास कर बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी विकट हो जाती है। कई स्कूल ऐसे हैं जहां रास्ते, पुलिया टूटी हैं। बच्चे बल्लियों से बने काम चलाऊ पुल के सहारे स्कूल जाने पर मजबूर...
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाना जरूरी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेे 13 महिलाओं व किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। निदेशालय महिला सशक्तिकरण, प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में 13 महिलाओं/किशोरियों को राज्य स्त्री शक्ति ‘‘तीलू रौंतेली पुरस्कार’’से व 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकारी पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर...
पर्यटनः अब बदलेगी टिहरी झील की सूरत
देहरादून, देर आए दुरुस्त आए। उत्तराखंड में टूरिज्म में ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे उत्तराखंड की आर्थिकी का पहिया चलता है। लेकिन 18 सालों में कई मुखिया बदले कई सरकार आई लेकिन टूरिज्म खासकर एडवेंचर टूरिज्म पर किसी की भी प्लानिंग नजर नहीं आई, यही कारण है आज उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन बिना किसी तामझाम के चलता है।...
किच्छा-खटीमा नई रेलवे लाइन का लोकेशन सर्वे पूरा
देहरादून। किच्छा-खटीमा नई रेलवे लाइन के निर्माण के लिए नया लोकेशन सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 165.67 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 51.48 किलोमीटर रेलवे लाइन का डीपीआर नार्थ ईस्टर्न रेलवे द्वारा जल्द तैयारर कराया जाएगा। इस बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के साथ शुक्रवार को सचिवालय में नार्थ ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक...
सावधानः आयुर्वेद की तीन दवाओं के सैंपल जांच में फेल
देहरादून। सूबे के आयुर्वेदिक अस्पतालों में पिछले साल से अधोमानक दवाओं का खुलेआम वितरण होता रहा। जब इन दवाओं की जांच रिपोर्ट आई तब जाकर पता लगा कि जो दवाएं अस्पतालों को वितरण के लिए दी गई थी वे मानकों पर खरी नहीं थी।
साल 2016-17 में आयुर्वेद निदेशालय की ओर से मै. आईएम केरल की खादिरारिष्ट और मै. रिसर्च...
तीर्थनगरी मे नशा मुक्ति अभियान बेअसर
ऋषिकेश। नशा हमारी युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला करता जा रहा है। स्कूल से लेकर कॉलेज जाने वाले छात्र आज नशे के चपेट में आ चुके हैं। तीर्थ नगरी में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने के प्रशासन के सभी हथकंडे भी फेल होते दिखाई दे रहे हैं। आलम यह है कि 100 मीटर के दायरे के...
प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
देहरादून, मौसम विभाग ने प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं पिछले कई दिनों से प्रदेश में जारी भारी बारिश की चेतावनी समाप्त हो चुकी है। मौसम विभाग विज्ञान केन्द्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि, "शुक्रवार से रविवार तक प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती...
नए अंदाज में मनाया जाएगा टिहरी महोत्सव
देहरादून, टिहरी महोत्सव नवंबर से शुरू होगा। इस बार यह महोत्सव नए तरह से मनाया जाएगा। टिहरी झील के आसपास पर्यटन गतिविधियां विकसित करने की योजना तैयार कर ली गई हैं।
सचिवालय में टिहरी झील विकास के बारे में बैठक के दौरान मुख्य सचिव मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि टिहरी झील के आसपास के गांव में होम...
246 अतिक्रमणों का चिह्नीकरण किया
देहरादून, उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर निगम देहरादून एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य के लिए बनाए गए फुटपाथों, गलियों सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किए गए अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों के चिह्नांकन की कार्यवाही सम्पादित की गई।
गुरुवार को अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि...


























































