विंबलडन:क्वार्टरफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर
लंदन, स्विस स्टार रोजर फेडरर विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के पुरूष एकल के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। चौथे दौर के मुकाबले में फेडरर ने फ्रांस के गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एड्रियन मानारीनो को शिकस्त दी।
मौजूदा चैम्पियन फेडरर ने मानारीनो को सीधे सेटों में 6-0, 7-5, 6-4 से हराकर 16वीं बार विलंडन के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके...
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने डोईवाला में किया सीपेट कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन
डोईवाला, डोईवाला के आईटीआई भवन में कौशलं विकास और तकनीकी सहायता केंद्र शुरू हो जाएगा। देश का अति आधुनिक संस्थान सीपेट (सेंट्रल इंस्टीटूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) उत्तराखंड में खुलेगा। इसकी आधारशिला डोईवाला में केंद्रीय मंत्री रसायन एवं उर्वरक श्री अनंत कुमार और मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज रखी, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रसायन एवं उर्वरक...
एशियन जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप का भविष्य पाकिस्तानी टीम पर निर्भर
नई दिल्ली, एशियन जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप का भविष्य अब पाकिस्तानी टीम पर टिका है। अगर पाकिस्तानी टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाती है तो यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग(यू डब्ल्यू डब्ल्यू) इस प्रतियोगिता को रद्द भी कर सकता है अथवा भारतीय कुश्ती संघ पर भी कार्रवाई कर सकता है।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य बृजभूषण शरण सिंह...
परचून की आड़ में शराब बेचने वाला गिरफ्तार
गोपेश्वर, चमोली जिले के मंडल घाटी क्षेत्र बैरागना में परचून की दुकान की आड में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार की रात्रि को धर दबोचा। आरोपित व्यक्ति ने शराब एक झोपड़ी में छुपा कर रखी थी। जहां से पुलिस ने 16 पेटी अवैध शराब सहित अभियुक्त को पकड़ लिया है।
थानाध्यक्ष गोपेश्वर...
ओवरलोडिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
देहरादून, धुमाकोट बस दुर्घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस ओवरलोडिंग पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। ओवरलोडिंग करने वालों पर सख्त कर्रवाई की जाएगी, इसके लिए उत्तराखंड पुलिस विशेष अभियान चलाएगी।
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी व माल वहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कठोर कर्रवाई के लिए उत्तराखण्ड पुलिस...
निर्भया कांड: ‘आप’ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली की निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा बरकरार रखने के फैसले का स्वागत किया है। मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करतेे हुये आम आदमी पार्टी की प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है और इससे इस तरह के कृत्य करने...
पेशी पर आया एक आरोपित तीसरी मंजिल से कूदा
देहरादून। पेशी पर आया एक आरोपित कोर्ट की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया। गंभीर हालत में उसे दून मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बीते पांच जुलाई को तड़के मसूरी-टिहरी बाईपास पर धनोल्टी से दून की ओर जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति...
बारिश से तमाम सड़कें अवरुद्ध, अलर्ट जारी
देहरादून। सूबे में तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। तमाम सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित हो रहा है। गढ़वाल में टिहरी ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार हो रहा भूस्खलन लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। अलकनंदा, मंदाकिनी, नंदाकिनी और...
270 अतिक्रमण ध्वस्त, 250 चिह्नित
देहरादून, अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सोमवार को 270 अवैध अतिक्रमणों के ध्वस्तीकरण, 250 अतिक्रमणों के चिह्निकरण व 11 भवनों को सील किया गया।
उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद से यह कर्रवाई लगतार जारी है। सोमवार तक कुल 1085 अवैध अतिक्रमणों के ध्वस्तीकरण, 2817 अतिक्रमणों के चिह्निकरण व 87 भवनों के सीलिंग का कार्य सम्पादित किया जा चुका है।
अपर...
15वां वित्त आयोग अक्टूबर में करेगा प्रदेश का भ्रमण
देहरादून, 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य इस वर्ष अक्टूबर में प्रदेश के भ्रमण पर आएंगे। आयोग प्रदेश के वित्तीय आय-व्यय के साथ ही आर्थिक संसाधनों की समीक्षा करेगा। 15वें वित्त आयोग को इस माह में राज्य के आर्थिक संसाधनों एवं वित्तीय आय-व्यय आदि का विस्तृत विवरण तैयार कर प्रेषित किया जाना है। इसको लेकर सोमवार को सचिवालय...



























































