ह्रदय-रोग चिकित्सा एवं जागरुकता शिविर : स्वामी नारायण मिशन
ऋषिकेश, स्वामी नारायण मिशन ( सोसाइटी) द्वारा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र, खदरी खड़क माफ श्यामपुर में ह्रदय-रोग चिकित्सा एवं जागरुकता शिविर के साथ-साथ सामान्य रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
श्यामपुर में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी गई ह्रदय रोग के सम्बन्ध में बुनियादी जानकारी देते हुए स्वामी डॉ....
जंग खा रही सरकार की नई 61 एंबुलेंस, विभाग ने 50 और खरीदी
देहरादून, प्रदेश में 108 एंबुलेंस की खरीद को लेकर विभाग के अधिकारियों पर अजब दीवानगी देखने को मिल रही है। आलम यह है कि एंबुलेंस खरीद के बाद चाहे वो महीनों धूल फांकती रहें, इससे भी वे सोचना गवारा नहीं समझ रहे। मौजूदा हालातों पर गौर करें तो जहां पहले ही 108 सेवा के लिए मंगाई गई 61 एंबुलेंस...
राज्य में शुरू हुआ ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र
देहरादून, उत्तराखंड में राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संस्थान (एनटीआरओ) के सहयोग से ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र एवं अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की गई। यह देश का पहला ऐसा केंद्र होगा, जहां 10 दिन से लेकर तीन माह तक के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी भवन, आईटी पार्क में ड्रोन एप्लिकेशन अनुसंधान केन्द्र एवं साईबर सुरक्षा...
अतिक्रमण की जद में आइएएस की कोठी, ऐसे चला अभियान
(देहरादून) कालीदास रोड पर सूचना महानिदेशक पंकज पांडेय और भाजपा विधायक गणेश जोशी की कोठी अतिक्रमण की जद में है। चिह्नीकरण को गई टीम ने दोनों कोठी पर लाल निशान लगा दिए हैं। आरोप है कि आइएएस पांडेय की कोठी पर लगे लाल निशान साजिशन मिटाए गए थे। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक जोशी से शिकायत की। उधर,...
कपाट खुलने से अब तक बदरी-केदार पहुंचे 14 लाख से अधिक यात्री
गोपेश्वर, बदरीनाथ केदारनाथ में कपाट खुलने की तिथि से लेकर अब तक 14 लाख से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे चुके है, जो एक रिकार्ड है। गत वर्ष पूरे यात्राकाल में 13 लाख 56 हजार 43 तीर्थ यात्री बदरीनाथ केदारनाथ पहुंचे थे।
बदरीनाथ में आठ जुलाई तक 7,80,633 तथा केदारनाथ में 6,28,430 तीर्थ यात्रियों ने भगवान के दर्शन कर किए हैं।...
उत्तराखण्ड के छह जिलो में 11 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून, राजधानी देहरादून सहित राज्य भर में सोमवार सुबह से आकाश में बादल छाए हुए है। प्रदेश में आज कुमाऊं के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 13 जुलाई तक प्रदेश के छह जिलो में भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते प्रदेशभर में राज्य आपातकालीन परिचालन...
एशियन खेल : रूपिंदर पाल और आकाशदीप सिंह की भारतीय हॉकी टीम में वापसी
नई दिल्ली, हॉकी इंडिया ने सोमवार को 18 अगस्त से जकार्ता में शुरू हो रहे 18वें एशियन खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान गोलकीपर पीआर श्रीजेश को सौंपी गई है,जबकि चिंग्लेनसाना सिंह कंगुजम को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में काफी लंबे समय बाद ड्रैगफ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी ने रचा इतिहास
नई दिल्ली, तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के आखिरी मैच में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे पांच कैच पकड़कर इतिहास रच दिया। धोनी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक मैच में पाँच कैच लपकने वाले...
ग्रामीणों को दिए आपदा से निपटने के टिप्स
गोपेश्वर, मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर चमोली पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने चमोली जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव ग्वाड देवलधार में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी के साथ ही आपदा से निपटने को टिप्स भी दिए।
थानाध्यक्ष कुंदन राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को कानून के...
जयराम आश्रम में 35 ब्रह्मचारियों का हुआ उपनयन संस्कार
ऋषिकेश, गंगा तट स्थित श्री जयराम आश्रम में 35 नए ब्रह्मचारियों का उपनयन संस्कार किया गया। श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में संस्था के परमाध्यक्ष ब्रह्मास्वरूप ब्रह्माचारी के सानिध्य में नए ब्रह्मचारियों को प्रवेश दिया गया था। जिनका रविवार को आचार्य मायाराम रतूड़ी ने विधि-विधान के साथ उपनयन संस्कार संपन्न कराया।
ब्रह्मस्वरूप ब्रह्माचारी महाराज ने सभी ऋषि कुमारों को भारतीय संस्कृति...



























































