Page 1088

एक्सक्लूसिव: टीएचडीसी बनाएगा खुर्जा में थर्मल पावर प्लांट

टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड या टीएचडीसी अपना 31वां स्थापना दिवस मना रहा है। हाइड्रो पावर सेक्टर में शुरुआत करके टीएचडीसी ने अन्य पावर के विकल्पों पर काम करना शुरू कर दिया है। हाइड्रो प्रोजेक्ट के साथ-साथ टीएचडीसी विंड पावर प्लांट और थर्मल पावर प्लांट जैसे ऊर्जा के विकल्पों पर भी कार्य करना शुरू कर चुका है, जिसकी शुरुआत जल्द...

हरीश रावत के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष ने दी आम पार्टी

ऋषिकेश, राजनीतिक गलियारों में भी आम का रंग अब चढ़ने लगा है। हरीश रावत की आम पार्टी का शोर अभी थमा नहीं था कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश कैंप कार्यालय में एक सर्वदलीय आम पार्टी का आयोजन किया जिसमें सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ऋषिकेश के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल...

बारिश के बाद भी नहीं मिल रही गर्मी से राहत

हरिद्वार,  बुधवार सुबह रिमझिम बारिश से तापमान में आयी गिरावट से लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन दोहपर में गर्मी बढ़ने से लोग पूरे दिन परेशान रहे। मौसम विभाग की ओर से कई बार भारी बारिश की चेतावनी हरिद्वार के मामले में गलत साबित हो रही है। सप्ताह भर बाद बुधवार को सवेरे कुछ...

कोटेश्वर पावर ग्रिड प्रभावितों को मुआवजे की मांग

ऋषिकेश,  जन एकता संघर्ष समिति ने कोटेश्वर पावर ग्रिड प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। जन एकता संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने रानीपोखरी ने ग्राम सभा बड़कोट के ग्राम दूजिया वाला से होकर गुजर रही कोटेश्वर पावर ग्रिड 400 केवी मेरठ प्रथम लाइन की...

रेल की सौगात: देहरादून-काठगोदाम के बीच चलेगी जनशताब्दी

रेलवे
रेल मंत्रालय ने देहरादून और काठगोदाम के बीच जनशताब्दी की तर्ज पर नई इंटर सिटी ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। ये ट्रेन सेवा अगस्त से शुरू होगी और इसमे एसी चेयरकार की सुविधाऐं होगी। इस रेल सेवा से देहरादून सचिवालय और नैनीताल हाईकोर्ट आने-जाने वाले हज़ारों यात्रियों के साथ साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। भाजपा के...

शहर में जल भराव के लिए बारिश नहीं अतिक्रमण दोषी: मैड

देहरादून,  देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग अ डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था के सदस्यों ने अपने स्वयंसेवको की एक विशेष टुकड़ी का गठन किया। टुकड़ी के सदस्य शहर भर में घूम कर जल भराव, नदियों के किनारों पर आई बाढ़ आदि जैसी समस्याओं पर एक शोध रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन से सांझा करेगा। मैड संस्था...

बारिश से पौड़ी की दो दर्जन सड़कें बन्द

पौड़ी, जनपद में रूक-रूक कर हो रही बरसात से पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड, निर्माण खंड तथा प्रांतीय खंड को मिलाकर दो दर्जन मोटर मार्ग बंद हैं। जिनमें पीएमजीएसवाई के अर्न्तगत विभिन्न क्षेत्रों में 16, निर्माण खंड की पांच तथा प्रान्तीय खंड के तीन मोटर मार्ग बंद हैं। जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई की रिपोर्ट...

डीआईजी और कमिश्नर ने कांवड़ मेले को लेकर की बैठक

हरिद्वार,  27 जुलाई से कांवड़ मेला यात्रा शुरू हो रही है। जिसके लिए सभी तरह के उचित प्रबंधन और इंतजामों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए हरिद्वार में एक बैठक की गई। बैठक डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला और कमिश्नर शैलेश बगोली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सुलभ और सुरक्षित यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की...

राज्य के 27 लाख परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य कवर

उत्तराखण्ड में आयुष्मान योजना सार्वभौमिक होगी। इसमें राज्य के सभी लोगों को 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाएगा। इससे 27 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। योजना ट्रस्ट मोड में टी.पी.ए पर होगी।सचिवालय में आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि, "अपने नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च...

वाहनों से हटाये नेम प्लेट और स्टीकर, 45 वाहनों का चालान

गोपेश्वर, चमोली पुलिस ने बुधवार को हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सरकारी तथा गैरसरकारी वाहनों पर लगे नेम प्लेट हटाये जाने के क्रम में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में 18 वाहनों से नेम प्लेट हटाये गये। साथ ही 45 वाहनों का चालान कर 7350 रुपये का अर्थदंड वसूला तथा 2 वाहन चालकों के डीएल निरस्त करने के लिए...