Page 106

उत्तराखंड में बनेगा सख्त भू-कानून, समिति ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट

उत्तराखंड भी हिमाचल जैसे राज्यों की तर्ज पर अपना कठोर भू-कानून लागू करने की तैयारी कर चुका है। इसी संदर्भ में भू-कानून को लेकर बनाई गई समिति ने मुख्यमंत्री को सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वह इस संदर्भ में भू-कानून से संबंधित सभी पक्षों...

उत्तराखंड : अमेरिकी दूतावास ने भी माना उत्तराखंड एसडीआरएफ का लोहा

डोडी ताल
उत्तराखंड एसडीआरएफ फोर्स ने बहुत ही कम समय में देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी अपनी साख बनाई है। राज्य में अब तक के लिहाज से अतिसंवेदनशील जहां चार धाम यात्रा में देश विदेशों के असंख्य पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं वहां इस तरह की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी राहत और बचाव कार्य कर एसडीआरएफ के जवान...

अभिभावकों का फैसलाः जब तक नहीं होती शिक्षकों की तैनाती बच्चों को नहीं भेजेंगे स्कूल

अभिभावकों
चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय सेंडुंगरा में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पूरी ना होने पर शनिवार को अभिभावक संघ और अभिभावकों ने अपने बच्चों को तब तक स्कूल न भेजने का फैसला लिया है जब तक कि स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है। पूरे देश में उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला...

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के आरोपितों की संपत्ति होगी जब्त

यूकेएसएसएससी
यूकेएसएसएसससी पेपर लीक मामले के आरोपितों पर सरकार और नकेल कसने वाली है। इन आरोपितों की चल-अचल संपत्ति सरकार जब्त कर सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक अशोक...

नैनी झील की दीवार और पाथ-वे झील में समाया

कई दिन से चल रही आशंकाओं के बीच आखिर मुख्यालय में बैंड स्टैंड के पास भूस्खलन हो गया। इससे नैनी झील की दीवार झील और इससे लगा पाथ-वे झील में समा गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि बैंड स्टैंड के पास झील की दीवार पर दरार आने के कारण इसके गिरने की बहुत दिनों से...

जमा कराए गए हथियार बने समस्या का कारण

शस्त्र व्यवसायियों के लिए वह हथियार (शस्त्र) एक बड़ी समस्या बन गए हैं जिन्हें उनके मालिकों द्वारा जमा कराए जाने के बाद वापस नहीं लिया जाता है। इन शस्त्रों की सुरक्षा और रखरखाव कब तक और कैसे किया जा सकता है? इन हथियारों का निस्तारण कैसे संभव हो? इसे लेकर शहर के सबसे पुराने शस्त्र व्यवसायी श्याम गन हाउस...

भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए सीएम धामी को करना पड़ा हस्तक्षेप

बजट
मुख्यमंत्री के आदेश पर नैनीताल जिले की पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर, हल्द्वानी निवासी खष्टी देवी का है। खष्टी देवी की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। जैसे-तैसे वह अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने कर्ज लेकर दो भैंसें खरीदी थी। भैंसों का...

उत्तराखंड : तेजी से पिघल रहा गंगोत्री ग्लेशियर, 87 सालों में 1.7 किमी पीछे खिसका

गंगोत्री ग्लेशियर चारों ओर से लगातार सिकुड़ रहा है। देश के हिमालयी राज्यों में 9597 ग्लेशियर हैं। वर्ष 1935 से 2022 के बीच 87 साल में देश के बड़े ग्लेशियरों में से एक उत्तराखंड का गंगोत्री ग्लेशियर 1.7 किमी पीछे खिसक चुका है। गंगोत्री ग्लेशियर से गंगा निकलती है। गौमुख ग्लेशियर से गंगा निकलती है लेकिन इसके पिघलने से गंगा...

यूकेएसएससी पेपर लीक प्रकरण में 33वां आरोपित पीआरडी कर्मी गिरफ्तार

अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएससी) प्रश्न पत्र लीक प्रकरण सुरसा के मुंह की तरह बढ़ता ही चला जा रहा है। इस प्रकरण में शनिवार को 33वीं गिरफ्तारी हुई। विपक्ष के हमले और विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर बढ़ते बवाल के चलते जहां प्रदेश सरकार पर दबाव बढ़ गया है वहीं मुख्यमंत्री भी पेपर लीक प्रकरण के आरोपितों और...

उत्तराखंड : पेपर लीक मामले में नेताओं की नींद हराम, सता रहा कार्रवाई का डर

पेपर
पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। इससे नेताओं की नींद हराम होती दिख रही है। कुछ दिन पहले तक जो नेता बड़ी दबंगई के साथ अपनों को नौकरी देने के फैसले को सही ठहरा रहे थे, अब उनके स्वर बदल चुके हैं। वे अब...